पुरुष प्रजनन उपचार के लिए आपको किस डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए?

Post by Baby Joy 0 Comments

एक कपल को बांझपन की समस्या अगर पुरूष पार्टनर की वजह से झेलना पड़ रहा है तो इस बात को लेकर चौंकने की जरूरत नहीं है। आज के दौर में यह बहुत ही सामान्य हो गया है, क्योंकि बदलती लाइफस्टाइल ने लोगों को उन चीजों के तरफ आकर्षित किया है जो सीधे तौर पर हमें, हमारे स्वास्थ्य और हमारी प्रजनन क्षमता को प्रभावित करता है। जैसे – फास्ट या जंक फुड का सेवन, धूम्रपान और शराब का सेवन। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आता है इस समस्या के लिए किससे संपर्क करें, और उनका सवाल होता है कि पुरुष प्रजनन उपचार के लिए आपको किस डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए?

देखिए पुरूष प्रजनन क्षमता उपचार के लिए आपको यूरोलॉजिस्ट, प्रजनन एंडोक्राइनोलॉजिस्ट और एंड्रोलॉजिस्ट से संपर्क कर सकते हैं। लेकिन आपको एक बात समझना होगा कि आपको अपने कुछ आदतों में सुधार लाना होगा, वर्ना किसी भी डॉक्टर से परामर्श आपके लिए मददगार साबित नहीं होगा। आज के दौर में लोगों मे पोर्नोग्राफी का चलन भी काफी तेज हुआ है, जो आपको शारीरीक और मानसिक तौर पर बीमार करेंगा ही, साथ में स्पर्म गुणवत्ता, स्पर्म काउंट और स्पर्म गतिशीलता को भी प्रभावित करता है। अगर आप भी इनफर्टिलिटी की वजह से मां नहीं बन पा रही हैं तो दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ आईवीएफ केंद्र(Best IVF center in Delhi) में इलाज आपके लिए उचित होगा।

पुरूष प्रजनन क्षमता को प्रभावित करने वाले और भी कारक हैं, और लोग अपनी जवानी में इस बात को लेकर जागरूक नहीं होते हैं। लेकिन शादी के बाद जब परिवार पूरा करने के लिए बच्चे की कमी होती है। हालांकि, समय रहते इलाज करवा लेना ही आपके लिए उचित साबित होगा, वर्ना आप आईवीएफ उपचार का भी सहारा ले सकते हैं। चलिए जानते हैं पुरुष प्रजनन उपचार के लिए आपको किस डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए?

आपको पुरुष प्रजनन मूल्यांकन की आवश्यकता क्यों है? (Why do you need male fertility evaluation?)

इस बात का जवाब जानने से पहले आपको यह समझना होगा कि जो सवाल आपने पूछा है पुरुष प्रजनन उपचार के लिए आपको किस डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए? इसका मतलब है कि कहीं-न-कहीं आपने यह अवलोकन किया है कि आपकी प्रजनन क्षमता प्रभावित हो चुकी है, और अब आपको उपचार करवाना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार बांझपन को एक विकार की तरह परिभाषीत किया गया है।

यह बातें पुरानी हो चुकी है कि किसी कपल को बांझपन की समस्या सिर्फ महिला के वजह से होती है। आज के दौर की बात करें तो लगभग सभी दम्पत्तियों को बांझपन की समस्या में से 40-50% पुरुषों में बांझपन के कारण होते हैं। यह डेटा लोगों का भ्रम तोड़ने के लिए काफी है कि बांझपन कि समस्या सिर्फ महिलाओं में पायी जाती है। पुरुष बांझपन के सामान्य कारणों में शुक्राणु संख्या का कम होना, प्रजनन पथ में रुकावट या बंद होना और असामान्य शुक्राणु कार्य भी शामिल हैं। 

आपको बता दें कि यदी आप धूम्रपान और शराब का सेवन अत्यधिक मात्रा में करते हैं तो यह आपको शुक्राणु पूरी तरह प्रभावित करके स्पर्म काउंट को कम करता है। पुरुष प्रजनन मूल्यांकन में कुछ तय चीजों के बारे में जाना जाता है। जैसे वीर्य विश्लेषण, हार्मोन परीक्षण, मूत्र विश्लेषण, आनुवंशिक परीक्षण और ट्रांसरेक्टल अल्ट्रासाउंड। अगर इनफर्टिलिटी की समस्या का इलाज करवाना चाहती हैं तो दिल्ली में आईवीएफ लागत (IVF Cost in Delhi) आपके लिए उचित रहने वाला है।

डॉक्टर जो पुरुष प्रजनन क्षमता में विशेषज्ञ हैं (Doctors Who Specialize in Male Fertility)

यूरोलॉजिस्ट(Urologist) – अगर आप पुरुष प्रजनन उपचार के लिए डॉक्टर की तलाश में हैं तो आप यूरोलॉजिस्ट से शुरू कर सकते हैं। यूरोलॉजिस्ट मेडिकल डॉक्टर होते हैं जो मूत्र पथ और पुरुष प्रजनन अंगों के विकारों के विशेषज्ञ होते हैं। यूरोलॉजिस्ट आपका शारीरीक परीक्षण करता है, और साथ में यह भी जानने कि कोशीश करता है कि बांझपन की समस्या किस वजह से है।

प्रजनन एंडोक्राइनोलॉजिस्ट(Reproductive Endocrinologists) – अगर आपका स्पर्म काउंट कम है तो आप यूरोलॉजिस्ट से संपर्क कर सकते हैं, लेकिन अगर आप प्रजनन पथ में रुकावट या बंद से परेशान हैं तो आपको प्रजनन एंडोक्राइनोलॉजिस्ट से संपर्क करना चाहिए। एंडोक्राइनोलॉजिस्ट पुरूष और महिला दोनों के लिए मददगार साबित होता है।     

एंड्रोलॉजिस्ट(Andrologists) – आमतौर पर एंड्रोलॉजिस्ट जो होते हैं उन्हें यूरोलॉजिस्ट ही कहते हैं, लेकिन एंड्रोलॉजिस्ट पुरुष प्रजनन क्षमता में अतिरिक्त प्रशिक्षण पूरा किया होता है। अगर आप बांझपन की समस्या से जुझ रहे हैं तो आप एंड्रोलॉजिस्ट से संपर्क कर सकते हैं।

प्रजनन प्रतिरक्षाविज्ञानी(Reproductive Immunologists) – आपको बता दें कि प्रजनन प्रतिरक्षाविज्ञानी को प्रतिरक्षा विज्ञान और प्रजनन दवाओं के बारे में व्यापक ज्ञान होता है। अस्पष्टीकृत बांझपन, बार-बार गर्भपात और इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) में विफलताओं के मामलों में आप प्रजनन प्रतिरक्षाविज्ञानी से संपर्क कर सकते हैं।

प्रसूति/स्त्री रोग विशेषज्ञ(Obstetrician and Gynaecologist) – आप चाहें तो स्त्री रोग विशेषज्ञ से बांझपन की समस्या के लिए संपर्क कर सकते हैं। आमतौर पर, स्त्री रोग विशेषज्ञ महिलाओं के लिए उचित होती हैं क्योंकि इस मामले में उनके पास विशेषज्ञता होता है, और अगर आप आईवीएफ इलाज करवायेंगे तो स्त्री रोग विशेषज्ञ का अहम रोल होता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

पुरूष प्रजनन उपचार के लिए आप यूरोलॉजिस्ट, प्रजनन एंडोक्राइनोलॉजिस्ट और एंड्रोलॉजिस्ट से संपर्क कर सकते हैं। आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप अपने लाइफस्टाइल को बदलें और उसमें सुधार लायें, साथ में कुछ कारकों से सावधान रहना होगा। जैसे – धूम्रपान, शराब और अत्यधिक पोर्नोग्राफी। प्रजनन उपचार मुल्यांकन के तौर पर वीर्य विश्लेषण, हार्मोन परीक्षण, मूत्र विश्लेषण, आनुवंशिक परीक्षण और ट्रांसरेक्टल अल्ट्रासाउंड शामिल है। अगर आप भी इनफर्टिलिटी की वजह से मां नहीं बन पा रही हैं तो दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ आईवीएफ केंद्र(Best IVF center in Delhi) में इलाज आपके लिए उचित होगा।

पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) 

प्र.1. पुरुष प्रजनन क्षमता के लिए कौन सा डॉक्टर सर्वोत्तम है?

उत्तर- पुरुष प्रजनन क्षमता के इलाज के लिए डॉक्टरों के प्रकार, यूरोलॉजिस्ट, प्रजनन एंडोक्राइनोलॉजिस्ट, और एंड्रोलॉजिस्ट।

प्र.2. क्या स्त्री रोग विशेषज्ञ पुरुष बांझपन का इलाज कर सकता है?

उत्तर- निर्भर करता है कि बांझपन की समस्या किस वजह से है। लेकिन बांझपन के मामले में आप स्त्री रोग विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं, और आपका इलाज भी किया जाएगा।

प्र.3. पुरुष प्रजनन क्षमता के लिए कौन सा रक्त परीक्षण?

उत्तर- यदि आपके वीर्य में कोई शुक्राणु नहीं पाया जाता है या यदि गिनती बेहद कम है, तो हम हार्मोन के स्तर (एफएसएच, एलएच, मुफ्त टेस्टोस्टेरोन और कुल टेस्टोस्टेरोन और प्रोलैक्टिन) का मूल्यांकन करने के लिए रक्त के नमूने का उपयोग कर सकते हैं।    

प्र.4. पुरुष बांझपन कैसे ठीक होता है?

उत्तर- शुक्राणु ले जाने वाली नलियों में रुकावटों को ठीक करने के लिए सर्जरी प्रभावी हो सकती है। वैरिकोसेले की मरम्मत के लिए सर्जरी का भी उपयोग किया जा सकता है।  

प्र.5 किस उम्र में पुरुष सबसे अधिक उपजाऊ होते हैं?

उत्तर- अधिकतम पुरुष प्रजनन क्षमता लगभग 25-29 वर्ष है। 30 की उम्र में शुक्राणु की गुणवत्ता में गिरावट शुरू हो जाती है। 45 की उम्र में पुरुषों को वीर्य की मात्रा में उल्लेखनीय कमी का अनुभव होने लगता है। वृद्ध पुरुषों को भी बच्चा पैदा करने में अधिक समय लग सकता है।   

Leave a Reply