प्रजनन उपचार विकल्पों पर कब विचार करें?( Should I consider fertility treatment options in Hindi)
बांझपन के मामले में सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल है कि प्रजनन उपचार विकल्पों पर कब विचार करें, और गुड़गांव में सर्वश्रेष्ठ आईवीएफ सेंटर (Best IVF centre in Gurgaon) के अनुसार किसी भी कपल को प्रजनन उपचार को लेकर विचार करने से पहले कुछ कारकों को समझने की जरूरत है। जैसे – अगर एक कपल लगातार एक साल से कंसीव करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद सफलता नहीं मिलती है तो कपल को प्रजनन उपचार को लेकर विचार करना चाहिए। इसके अलावा भी कुछ कारक हैं, जिसके बाद ही आपको प्रजनन उपचार को लेकर सोचने की जरूरत है।
प्रारंभिक संघर्ष(The Initial Struggles)
गुड़गांव में सर्वश्रेष्ठ आईवीएफ सेंटर (Best IVF centre in Gurgaon) में से एक बेबी जॉय आईवीएफ (Baby Joy IVF) में आए एक मरीज की कहानी को लेख के तौर पर पेश किया है। कपल ने बताया कि शादी होने के एक साल बाद ही उन्होंने परिवार पूरा करने का विचार किया, और यह विचार माता-पिता बनने की खुशियों से पूरा होने वाला था। इस आशा के साथ कपल ने प्राकृतिक रूप से कंसीव करने का प्रयास किया, लेकिन जैसे-जैसे महीने एक साल में बदल गए, और फिर एक और, उनकी आशा कम होने लगी। तमाम कोशिशों के बावजूद महिला पार्टनर गर्भवती नहीं हो रही थी। अब कपल ने इस समस्या को गंभीरता से लिया, और इसको लेकर जिज्ञासु भी हुए।
हालांकि, कुछ कपल इसे समस्या कम और भगवान की मर्जी ज्यादा मानते हैं, और उनके विश्वास अनुसार यह सही समय आने पर ही होगा। लेकिन, जीवन के इस फेज को आप बांझपन की समस्या को प्रारंभिक संघर्ष समझ सकते हैं।
चिकित्सा सलाह लेना(Seeking Medical Advice)
ऐसे में कपल ने समझदारी दिखाते हुए कपल ने चिकित्सा सलाह लेने का फैसला किया, और इसी उद्देश्य के साथ कपल बेबी जॉय आईवीएफ(Baby Joy IVF) में आए। अगर कोई कपल कंसीव करने में असमर्थ होता है या फिर संघर्ष कर रहा है, तो उसके सामने प्रजनन उपचार के अलावा कोई विकल्प नहीं होता है। हालांकि, अगर समस्या ज्यादा गंभीर नहीं है तो दवाओं से भी काम हो जाता है, लेकिन अगर समस्या गंभीर है या फिर कपल में किसी एक में कमी है तो….ऐसे में प्रजनन उपचार विकल्प ही सबसे प्रभावी साबित होगा।
ऐसे में कपल को समझाते हुए डॉक्टर ने बताया कि किसी उपचार का चयन करने से पहले आपकी जांच कि जाएगी, ताकी बांझपन की स्थिति को पैदा करने वाले कारणों को जाना जा सके।
समस्या के कारण को जानने कि कोशिश(Trying to Find the Cause of the Problem)
जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि किसी उपचार को चुनने से पहले समस्या के कारण को जानना होता है, और इसके लिए कपल्स को विभिन्न परिक्षणों से होकर गुजरना पड़ता है। इन परिक्षणों से निकले परिणाम तय करते हैं कि बांझपन की समस्या का कारण क्या है, और इसके उपचार के लिए कौन-सा उपचार उपयुक्त रहेगा। जैसे – अगर समस्या पुरूष पार्टनर में हो और महिला प्रजनन स्वास्थ्य बिल्कुल सही है तो आईयूआई उचित रहेगा, और गुड़गांव में आईवीएफ की लागत(Cost of IVF in Gurgaon) के अनुसार आईयूआई सस्ता इलाज भी है। हालांकि, अगर समस्या पुरूष और महिला दोनों में हो या फिर सिर्फ महिला में हो तो आईवीएफ उपचार विकल्प सही रहेगा। अगर बांझपन की समस्या का कारण गंभीर नहीं है तो प्रजनन दवाओं के मदद से समस्या पर काबु पाया जा सकता है।
विकल्पों के बीच तुलना(Weighing the Options)
अब जब कपल को समझ में आ जाता है कि बांझपन की स्थिति तय करेगी उपचार विकल्प को, तो उनके सामने बचता है कि वो उपचार विकल्पों की प्रक्रिया को समझें और विकल्पों के बीच तुलना करें।
अंतर्गर्भाशयी गर्भाधान (आईयूआई) का प्रयास करना(Trying Intrauterine Insemination)
आईयूआई उपचार विकल्प ज्यादा पुरूष कारक बांझपन में प्रभावी माना जाता है। ऐसे में अगर किसी कपल में कमी पुरूष पार्टनर में है तो यह प्रजनन उपचार विकल्प उचित रहेगा। आईयूआई कम आक्रमक और सरल उपचार विकल्प है, जिसमें ओव्यूलेशन के समय महिला पार्टनर के गर्भाशय में सीधे शुक्राणु डालना शामिल है, जिससे निषेचन की संभावना बढ़ जाती है। ओव्यूलेशन को उत्तेजित करने के लिए दवाएं लेना और सावधानीपूर्वक समय पर गर्भाधान करना शामिल था। आईयूआई उपचार विकल्प के दौरान आपको 3-6 चक्र तक लग जाता सफलता प्राप्त करने में।
इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) पर विचार(Considering IVF)
प्रजनन उपचार विकल्पों के मामले में आईवीएफ सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला उपचार विकल्प है, और इस उपचार विकल्प ने लाखों कपल्स के परिवार पूरा करने के सपने में सहायक साबित हुआ है। आपको बता दें कि, गुड़गांव में आईवीएफ लागत (IVF Cost in Gurgaon) आपके लिए किफायती साबित होगा। आईवीएफ उपचार विकल्प की प्रक्रियाएं थोड़ी जटिल है, और साथ में थोड़ा आक्रमक भी है। इस उपचार विकल्प में करीब 2 महिना का समय भी लगता है। इसके साथ ही जिन कपल्स को आईयूआई उपचार से सफलता नहीं मिलती है, उनके लिए भी आईवीएफ उपचार एकमात्र विकल्प रह जाता है।
एक नई शुरुआत(A New Beginning)
प्रजनन उपचार के मदद से कपल्स के संतानप्राप्ती का सपना पूरा होता है, और कपल्स के लिए ये एक नई शुरूआत की तरह होता है। सालों में बच्चे का सपना लिए कपल्स के आंखे उस वक्त पर खुशी को रोक भी नहीं पाती है, क्योंकि कईयों के लिए यह यात्रा…सिर्फ एक यात्रा ही नहीं होता है, बल्कि सब्र का इंतेहा भी होता है। इस दौरान कपल्स मानसिक, शारीरीक और भावनात्मक रूप से काफी चीजों से होकर गुजरते हैं, और अगर प्रजनन उपचार का चक्र एक से अधिक हो तो कपल्स सेल्फ डाउट में चले जाते हैं। हालांकि, कपल्स को प्रजनन उपचार के दौरान हर स्थिति में सकारात्मक रहने की जरूरत है।
निष्कर्ष(Conclusi on)
प्रजनन उपचार विकल्पों को लेकर विचार करने की स्थिति कई कारकों पर निर्भर करता है, और उनमें सबसे अहम कारक होता है कि कपल एक साल से कंसीव करने की कोशिश कर रहे हो, लेकिन सफलता नहीं मिली। ऐसे में कपल्स को इस स्थिति को गंभीरता से लेना चाहिए, और समस्या के निवारण के लिए कदम उठाना चाहिए। यही वो वक्त जब कपल्स प्रजनन उपचार विकल्पों को लेकर विचार शुरु कर देना चाहिए। इससे पहले समय निकल जाए, आपके लिए उचित होगा समय रहते प्रजनन उपचार के लिए खुद को तैयार करें। गर्भावस्था को प्रभावित करने में उम्र भी एक कारक होती है, और बढ़ते उम्र के साथ यह समस्या लइलाज भी हो सकती है।
पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्र.1. कपल्स को बांझपन का इलाज कब कराना चाहिए?
उत्तर – यदि एक साल से गर्भधारण करने में असमर्थ हैं, तो बांझपन के मूल्यांकन और उपचार के लिए अपने डॉक्टर से मदद लें। ऐसी परिस्थिति में आपका और आपके साथी का प्रजनन मूल्यांकन किया जाना चाहिए। आपका डॉक्टर विस्तृत चिकित्सा इतिहास के बारे मे पुछेगा और शारीरिक परीक्षण करेगा।
प्र.2. मुझे प्रजनन संबंधी दवाएं कब लेनी चाहिए?
उत्तर – आमतौर पर, इस तरह की विस्तृत जानकारी के लिए आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। हालांकि, कंसीव न कर पाने में समस्या ज्यादा गंभीर नहीं है तो आप प्रजनन दवाओं के मदद से समस्या का निवारण कर सकते हैं।
प्र.3. गर्भवती होने के लिए सबसे अच्छा प्रजनन उपचार क्या है?
उत्तर – एआरटी के तहत आने वाले सभी तरह के प्रजनन उपचार अच्छे हैं, लेकिन कौन-सा उपचार आपके लिए उपयुक्त रहेगा, ये आप नहीं…बांझपन कि स्थिति और डॉक्टर तय करेंगे। अगर बांझपन की समस्या पुरूष का कारण है तो आईयूआई उपचार विकल्प, और अगर बांझपन की समस्या महिला में है तो आईवीएफ उपचार विकल्प सही रहेगा।
प्र.4. मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरी प्रजनन क्षमता ठीक है?
उत्तर – नियमित रूप से मासिक चक्र महिलाओं के उचित प्रजनन क्षमता का प्रारंभिक संकेतक होता है। 21 से 35 दिनों के बीच का चक्र आम तौर पर सामान्य होता है, जो ओव्यूलेशन का संकेत देता है – एक महत्वपूर्ण प्रजनन क्षमता का संकेतक। ओव्यूलेशन, अंडाशय से अंडे का निकलना, गर्भधारण के लिए महत्वपूर्ण है।
प्र.5. प्रजनन क्षमता के लिए सही उम्र क्या है?
उत्तर – प्रजनन क्षमता को लेकर एक बात कही जाती है कि, जितनी आपकी उम्र कम होगी – प्रजनन क्षमता उतना ही बेहतर होगा। इसका मतलब है कि 20 की उम्र में आपकी प्रजनन क्षमता सबसे बेहतर होती है, और करीब 35 की उम्र तक यह स्थिति बनी रहती है।