आईयूआई उपचार के बाद आपको डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए?(When should you visit a doctor after IUI treatment?)

Post by Baby Joy 0 Comments

बांझपन के मामले में प्रजनन उपचार के एक से बढ़कर एक विकल्प मौजूद है, लेकिन कौन-सा उपचार विकल्प उपयुक्त होगा यह बांझपन और आपके व्यक्तिगत स्थिति पर निर्भर करता है। ऐसे में बेबी जॉय आईवीएफ सेंटर में आए, एक मरीज का सवाल था कि – आईयूआई उपचार के बाद आपको डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए? आईयूआई उपचार विकल्प एक कम आक्रमक, और सरल प्रजनन उपचार विकल्प है, जिसमें स्पर्म को इंजेक्शन के मदद से ओव्यूलेशन के दौरान गर्भाशय में डाला जाता है। दिल्ली में सर्वश्रेष्ठ आईवीएफ सेंटर (Best IVF centre in Delhi) में आप आईयूआई का उपचार करा सकते हैं।   

आपको बता दें कि आईयूआई उपचार के मामलें में कई बार सफलता मिलने में 2-3 चक्र तक लग जाते हैं, और कुछ मामलों में यह सिलसिला 5-6 चक्र तक भी चला जाता है। ऐसे में हरेक चक्र के बाद यह सुनिश्चित करना कि गर्भावस्था मुमकिन हुआ है या नहीं, या फिर परिणाम के टर्नआउट न होने का कारण क्या है, जैसे सवालों को जानने के लिए आपको अस्पताल के चक्कर लगाना पड़ता है।

आईयूआई उपचार के बाद आपको डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए? की कहानी को मरीज के जुबानी समझते हैं।

तत्काल बाद की देखभाल(Immediate Aftercare)

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया है कि आईयूआई एक कम आक्रमक उपचार विकल्प है, जिसे ओव्यूलेशन के दौरान परफॉर्म किया जाता है। और इसकी प्रक्रिया में शामिल शुक्राणु को साफ करके गर्भाशय में डाला जाता है। इस प्रक्रिया को पूरा होने में महज 30 मिनट का समय लगता है, और इस उपचार को परफॉर्म करने के लिए ओव्यूलेशन को ट्रैक करना सबसे अहम माना जाता है। ओव्यूलेशन के दौरान ही अंडे रिलीज होते हैं, तो ऐसे में निषेचन के लिए जरूरी हो जाता है कि गर्भाशय में उचित मात्रा में शुक्राणु मौजूद हो।

सेंटर में आए कपल्स को डॉक्टर बताते हैं कि ऐसे में एक बार जब प्रक्रिया पूरी हो जाती है तो मरीज को क्लिनिक में लगभग 10-20 मिनट तक आराम करना आवश्यक है। ताकी शुक्राणु को स्वाभाविक रूप से फैलोपियन ट्यूब तक सफर तय कर सके, अगर इस दौरान भी आप किसी शारीरीक श्रम में शामिल होते हैं…तो मुमकिन है कि शुक्राणु अपने तय स्थान तक न पहुंच पाए। एक बार जब आप घर पहुंच जाएं, तो अगले कुछ दिनों तक आराम करना ही आपके लिए उचित होगा। ज्यादा ज़ोरदार गतिविधियों, भारी सामान उठाने और अत्यधिक हिलने-डुलने से बचें।

फॉलो-अप अपॉइंटमेंट (Follow-Up Appointments)

आमतौर पर, उपचार प्रक्रिया पूरी होने के बाद गर्भावस्था का रिजल्ट करीब 10-14 दिनों के बाद पता चलता है। लेकिन फॉलो-अप अपॉइंटमेंट को लेकर बात करें तो पता चलेगा कि इस मामले में अलग-अलग संस्थान के डॉक्टर विभिन्न तरीके से डील करते हैं। हालांकि, एक सच यह भी है कि दिल्ली के शीर्ष आईवीएफ सेंटर(Top IVF Centres in Delhi)  के अधिकांश डॉक्टर आईयूआई प्रक्रिया पूरा होने के लगभग एक सप्ताह बाद फॉलो-अप अपॉइंटमेंट की सलाह देते हैं।

इस अपॉइंटमेंट के दौरान, डॉक्टर आपके हार्मोन के स्तर की जांच करेगा और गर्भावस्था की संभावना का आकलन करेगा। यह नियुक्ति आपके द्वारा अनुभव किए जा रहे किसी भी लक्षण पर चर्चा करने और गर्भावस्था की पुष्टि करने पर मार्गदर्शन प्राप्त करने का भी एक अवसर है। जैसे-जैसे महिला गर्भावस्था के चरण में प्रवेश करती है, वैसे ही कुछ नए लक्षण भी उभरने लगते हैं। जिसे मेडिकल की भाषा में एक संकेत की तरह भी समझा जाता है।

ध्यान देने लायक संकेत(Signs to Pay Attention)

आईयूआई उपचार के बदलते लक्षण एक संकेत हो सकते हैं, और उपचार के बाद इस तरह के लक्षणों को अनुभव कर रहे हैं या फिर देखने के लिए मिलता है तो कुछ लक्षणों में आपको चिकित्सा सहारा लेना पड़ सकता है। जबकि आईयूआई के बाद हल्की ऐंठन और धब्बे आम लक्षणों में से एक हैं, कुछ लक्षणों पर तत्काल चिकित्सा ध्यान देने की आवश्यकता होती है। इसमें शामिल है – पेट में तेज दर्द होना – भारी रक्तस्राव – बुखार या ठंड लगना – अत्यधिक योनि स्राव यदि आप इनमें से किसी भी लक्षण का अनुभव करते हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

अत्यधिक योनि स्राव ग र्भपात का भी कारण बन सकता है, और ऐसा होता है तो आईयूआई चक्र विफल होगी। जिसका मतलब है कि आपको एक चक्र के लिए तैयार होना होगा, और दिल्ली में आईवीएफ दर(IVF Rate in Delhi) के अनुसार यह लागत प्रभावी होने वाला है। हालांकि, लागत को लेकर एक फैक्ट यह भी है कि दिल्ली में आईवीएफ लागत (IVF Cost in Delhi) किफायती होती है।

गर्भावस्था की पुष्टि(Confirming Pregnancy)

आईयूआई प्रक्रिया के लगभग 14 दिन बाद आप गर्भावस्था का परीक्षण कर सकती हैं। लेकिन एक फैक्ट यह भी है कि आईवीएफ उपचार में प्रक्रिया पूरा होने के बाद 10-14 दिन के बाद प्रेग्नेंसी टेस्ट कर सकते हैं। हालांकि, अधिकांश डॉक्टर गर्भावस्था परीक्षण करने के लिए तब तक प्रतीक्षा करने की सलाह देते हैं जब तक कि आपका मासिक धर्म समाप्त न हो जाए। इससे प्रजनन संबंधी दवाओं के अवशिष्ट हार्मोन के कारण होने वाली गलत सकारात्मकता या नकारात्मकता से बचने में मदद मिलती है।

भावनात्मक समर्थन(Emotional Support)

बांझपन की समस्या से जुझ रहे किसी भी कपल के लिए अहम हो जाता है कि उन्हें वक्त के साथ भावनात्मक समर्थन मिले। क्योंकि बांझपन समस्या हरेक को मानसिक, शारीरीक और भावनात्मक रूप से आहत करती है, और इस तरह की परिस्थिति में अहम हो जाता है कि कपल एक दूसरे का ख्याल रखें और भावनात्मक समर्थन प्रदान करें। सरल शब्दों में कहें तो इस दौरान कपल एक-दूसरे का सपोर्ट बने, और हरेक स्थिति में सकारात्मक रहने की कोशिश करें। 

निष्कर्ष(Conclusion)

बांझपन की स्थिति यह तय करती है कि आपके लिए कौन-सा उपचार उपयुक्त होगा, लेकिन आईवीएफ के बाद अगर किसी उपचार विकल्प का इस्तेमाल किया जाता है, वो हैं आईयूआई। आईयूआई सबसे ज्यादा प्रभावी पुरूष कारक बांझपन में होता है, और आज के दौर में पुरूष बांझपन की संख्या में इजात हुआ है। आईयूआई उपचार विकल्प के बाद, आपको डॉक्टर से कब मिलना है…इस बात की जानकारी आपके डॉक्टर से मिल जाता है। आमतौर पर, उपचार प्रक्रिया पूरा होने के बाद डॉक्टर एक सप्ताह के अंतराल पर बुलाते हैं। दिल्ली में सर्वश्रेष्ठ आईवीएफ सेंटर (Best IVF centre in Delhi) में आप आईयूआई का उपचार करा सकते हैं।

पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्र.1. आईयूआई उपचार के लिए डॉक्टर के पास कब जाएं?

उत्तर – अगर आप आईयूआई उपचार के अंर्तनिहित कारणों को जानना चाहते हैं तो कारण हैं – गर्भाशय ग्रीवा या ग्रीवा बलगम की समस्या। मामूली एंडोमेट्रिओसिस, शुक्राणु संबंधी समस्या, स्तंभन दोष, दाता शुक्राणु वाली एक अकेली महिला और दाता शुक्राणु वाले समलैंगिक जोड़े।  

प्र.2. आईयूआई के लिए कौन अच्छा उम्मीदवार नहीं है?

उत्तर- आईयूआई उन महिलाओं के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता है, जो अवरुद्ध या क्षतिग्रस्त फैलोपियन ट्यूब,पैल्विक आसंजन की समस्या, डिम्बग्रंथि रिजर्व कम हो गया हो, और गंभीर एंडोमेट्रियोसिस से ग्रसीत हो।

प्र.3. आईयूआई के बाद मुझे अपनी गर्भावस्था की जांच कब करनी चाहिए?

उत्तर- आईयूआई उपचार प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप 10-12 दिन के बाद गर्भावस्था की जांच कर सकते हैं। आमतौर पर, डॉक्टर गर्भावस्था परीक्षण करने के लिए तब तक प्रतीक्षा करने की सलाह देते हैं जब तक कि आपका मासिक धर्म समाप्त न हो जाए।   

प्र.4. आईयूआई के बाद कितने दिनों के आराम की आवश्यकता होती है? 

उत्तर – आईयूआई के बाद कितने दिनों के आराम की आवश्यकता होती है, इसका कोई समय-सीमा के बारे में नहीं बताया गया है। लेकिन एक बार जब शुक्राणु को गर्भाशय में डाला जाता है, तो महिला को उचित आराम की सलाह दी जाती है।  

प्र.5. लोग आईवीएफ की जगह आईयूआई को क्यों चुनते हैं?

उत्तर – आमतौर पर, लोग उपचार विकल्प कपल्स नहीं चुनते है, बल्कि उनकी बांझपन स्थिति पर निर्भर करता है कि कौन-सा उपचार विकल्प बेहतर रहेगा। लेकिन आईयूआई को चुनने एक कारण लागत हो सकता है, और दूसरा कि यह उपचार प्रक्रिया कम आक्रमक होता है।

Baby Joy
Writer has 15 years of experience in Pharmaceuticals and Health care industries, with expertise in Patient counselling and Digital Media Strategy. She is HOD of Patient counselling Dept. at Baby Joy Fertility and IVF Center.
| Website

Leave a Reply