आईवीएफ में सेल्फ-साइकिल क्या है?(What is self-cycle in IVF?)
बांझपन की समस्या से आज के दौर में हजारों कपल्स जुझ रहे हैं, और ऐसे में आईवीएफ उपचार न सिर्फ एक इलाज है…बल्कि ऐसे कपल्स के लिए वरदान की तरह है। बढ़ते दौर के साथ आईवीएफ ने लाखों कपल्स को संतानप्राप्ती का सुख प्रदान किया है, लेकिन आईवीएफ को लेकर कोई-न-कोई सवाल लोगों के मन में चलता रहता है। और उन्हीं सवालों में से एक सवाल है आईवीएफ में सेल्फ-साइकिल क्या है? संतानप्राप्ती को मुमकिन बनाने के लिए आईवीएफ उपचार में कई तरह के हथकंडे आजमाना पड़ता है। आप भी आईवीएफ उपचार के बारे में सोच रहे हैं तो गुड़गांव में सर्वश्रेष्ठ आईवीएफ सेंटर (Best IVF center in Gurgaon) मददगार साबित होगा।
सेल्फ-साइकिल आईवीएफ को समझना(Understanding Self-Cycle IVF)
सेल्फ-साइकिल आईवीएफ को समझने की कोशीश करें तो इसके शब्दों में ही पूरी मतलब को बताया गया है। सेल्फ-साइकिल, जिसे दूसरे शब्दों में फ्रेश आईवीएफ साइकिल भी कहते हैं, में निषेचन के लिए कपल्स के अंडे और शुक्राणु का उपयोग करना शामिल है। सरल शब्दों में कहें तो सेल्फ-साइकिल में कपल के अंडे और शुक्राणु का इस्तेमाल करके भ्रूण को तैयार किया जाता है, और क्योंकि इसमें कपल्स के अंडे और शुक्राणु का उपयोग होता है…तो इसे सेल्फ साइकिल का नाम दिया गया है।
आईवीएफ प्रक्रिया को पूरा करने के लिए महिला के गर्भाशय से परिपक्व अंडो को प्राप्त करते हैं, और पुरूष पार्टनर से शुक्राणु को संग्रहीत कर, लैब में निषेचन की प्रक्रिया के बाद भ्रूण को तैयार किया जाता है। भ्रूण तैयार होने के बाद, गर्भाशय में स्थानांतरित कर दिया जाता है। स्व-चक्र आईवी एफ का प्राथमिक लाभ यह है कि पैदा होने वाले बच्चे को अपने जैविक माता-पिता का डीएनए विरासत में मिलेगा।
आईवीएफ प्रक्रिया(The IVF Process)
आईवीएफ प्रक्रिया में हरेक प्रक्रिया को चरण-दर-चरण परफॉर्म किया जाता है, जिसमें ओवेरी स्टीमुलेशन से लेकर भ्रूण स्थानांतरण तक की प्रक्रिया शामिल होती है। आईवीएफ प्रक्रिया बांझपन के इलाज के लिए जाना जाता है, लेकिन इस प्रक्रिया के तहत सफलता के लिए कई तरह के हथकंडो को अपनाना पड़ता है। जैसा कि, हमने आपको ऊपर भी बताया है कि विभिन्न हथकंडो में शामिल है – डोनर एग या स्पर्म डोनर का इस्तेमाल करना, कई बार समस्या गंभीर हो तो पहले उसका इलाज करके आईवीएफ उपचार के उपयुक्त बनाना।
अगर किसी कपल में शुक्राणु संबंधी या फिर अंडो संबंधी समस्या के कारण आईवीएफ 2-3 चक्र के बाद भी सफलता नहीं मिलती है, तो उन्हें संतानप्राप्ती की सलाह के तौर पर स्पर्म या एग डोनर का सहारा लेना पड़ता है। हालांकि, इस स्थिति में कपल्स के सामने समस्या यह होती है कि बच्चे जैवीक रूप से उनका नहीं होता है।
सेल्फ-साइकिल आईवीएफ के लिए अच्छा उम्मीदवार कौन है?( Who is a Good Candidate for Self-Cycle IVF?)
आमतौर पर, आईवीएफ उपचार के मामले में उम्मीदवार की बात होती है तो, बस देखा जाता है कि कपल बांझपन की समस्या से ग्रसीत है। लेकिन सेल्फ-साइकिल आईवीएफ के मामले में कपल्स को पूरी तरह से स्वस्थ, और प्रजनन क्षमता बेहतर होनी चाहिए। ऐसे कपल्स को ही सेल्फ-साइकिल आईवीएफ के उचित उम्मीदवार के तौर पर काउंट किया जाता है। सरल शब्दों में कहें तो सेल्फ-साइकिल आईवीएफ के लिए अच्छा उम्मीदवार वही है, जो जिनके अंडे या शुक्राणु की गुणवत्ता में कोई बड़ी समस्या नहीं है।
इसमें सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात है कि महिला कि उम्र 35 वर्ष से कम होनी चाहिए। क्योंकि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे ही अंडो की संख्या और गुणवत्ता दोनों प्रभावित होने लगती है। इसके साथ ही अवरुद्ध फैलोपियन ट्यूब, ओव्यूलेशन समस्याएं, या खराब शुक्राणु पैरामीटर जैसी स्थितियों वाले जोड़ों को भी स्व-चक्र आईवीएफ से लाभ हो सकता है।
सेल्फ-साइकिल आईवीएफ के फायदे(Advantages of Self-Cycle IVF)
सेल्फ-साइकिल आईवीएफ के फायदे को काउंट करें तो पायेंगे कि इसमे बच्चे जैविक रूप से अपने मां-बाप का ही होता है। जोकि, एक पैरेंट्स के लिए सबसे ज्यादा सुकुनदायक और भावनात्मक रूप से अधिक संतुष्टिदायक होता है। हरेक पैरेंट्स चाहते हैं कि बच्चा आनुवांशिक रूप से उन्हीं का हो, और डीएनए भी उनसे ही मिले। सेल्फ-साइकिल आईवीएफ पैरेंट्स को मौका प्रदान करता है, कि वो अपने बच्चे को जन्म दे सकते हैं। जो आनुवांशिक, जैविक और डीएनए तौर पर भी उन्हीं का हो। ऐसी स्थितियों में पाया गया है कि पैरेंट्स और बच्चे का ब्लड ग्रूप भी एक ही होता है।
सेल्फ-साइकिल आईवीएफ के नुकसान(Disadvantages of Self-Cycle IVF)
जैसे हरेक सिक्के के दो पहलू होता है, ठीक इसी तरह से सेल्फ-साइकिल आईवीएफ के फायदे के साथ नुकसान भी है। हालांकि, यह नुकसान कम, उम्र दोष ज्यादा कहेंगे, क्योंकि 35 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए स्व-चक्र आईवीएफ की सफलता दर कम हो सकती है, क्योंकि बढ़ते उम्र के साथ अंडों की गुणवत्ता और मात्रा में गिरावट आती है। इसके अतिरिक्त, आईवीएफ प्रक्रिया शारीरिक और भावनात्मक रूप से कठिन हो सकती है, जिसके लिए क्लिनिक में कई दौरे और काफी समय और प्रयास की आवश्यकता होती है।
सेल्फ-साइकिल आईवीएफ के दूसरे विकल्प(Alternatives to Self-Cycle IVF)
सेल्फ-साइकिल आईवीएफ के दूसरे विकल्प के बारे में बात किया जाए तो भी आईवीएफ ही है या फिर फ्रोजन भ्रूण स्थानांतरण (FET) जैसे विकल्प हैं। आईवीएफ कहने का मतलब है – एग या स्पर्म डोनर का इस्तेमाल करना जिसे – डोनर साइकिल आईवीएफ कहते हैं। इसके अलावा फ्रोजन भ्रूण स्थानांतरण (FET) को भी चुन सकते हैं, इसमें आप भ्रूण को फ्रीज करवाते हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप भविष्य में संतानप्राप्ती को मुमकिन बना सकते हैं। इस तरह के विकल्प प्रजनन उपचार को एक बड़ी रेंज प्रदान करते हैं। अगर आप संतानप्राप्ती के लिए आईवीएफ उपचार कराना चाहते हैं, तो गुड़गांव में आईवीएफ लागत (IVF Cost in Gurgaon) आपके लिए किफायती होगा।
निष्कर्ष(Conclusion)
सेल्फ-साइकिल आईवीएफ भी आईवीएफ का ही प्रारूप है, बस इसमें फर्क इतना ही है कि कपल्स के अंडो और शुक्राणु का इस्तेमाल करके भ्रूण को तैयार किया जाता है, और संतानप्राप्ती को मुमकिन बनाया जाता है। जबकि, आईवीएफ में संतानप्राप्ती को मुमकिन बनाने के लिए डोनर एग या स्पर्म का भी सहारा लिया जाता है। सेल्फ-साइकिल आईवीएफ में पैदा हुए बच्चे आनुवांशिक, जैविक और डीएनए तौर पर अपने पैरेंट्स के होते हैं, जो एक पैरेंट्स की पहली चाहत होती है। आप भी आईवीएफ उपचार के बारे में सोच रहे हैं तो गुड़गांव में सर्वश्रेष्ठ आईवीएफ सेंटर (Best IVF center in Gurgaon) मददगार साबित होगा।
पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्र.1. सेल्फ-साइकिल आईवीएफ क्या है?
उत्तर – . सेल्फ-साइकिल आईवीएफ, जिसे “फ्रेश आईवीएफ साइकिल” भी कहते है, में निषेचन के लिए जोड़े के स्वयं के अंडे और शुक्राणु का उपयोग करना शामिल है। परिपक्व अंडों को महिला साथी के अंडाशय से प्राप्त किया जाता है और लैब में पुरुष साथी के शुक्राणु के साथ निषेचित किया जाता है। परिणामी भ्रूण को फिर आरोपण के लिए गर्भाशय में स्थानांतरित कर दिया जाता है।
प्र.2. सेल्फ-साइकिल आईवीएफ के क्या फायदे हैं?
उत्तर- सेल्फ-साइकिल आईवीएफ का मुख्य लाभ के बारे में बात करें तो बच्चे और उसके माता-पिता के बीच आनुवंशिक संबंध है। चूंकि बच्चे को अपने जैविक माता-पिता का डीएनए विरासत में मिलता है, इसलिए यह कई जोड़ों के लिए भावनात्मक रूप से अधिक संतुष्टिदायक विकल्प हो सकता है।
प्र.3. सेल्फ-साइकिल आईवीएफ प्रक्रिया में कितना समय लगता है?
उत्तर- सेल्फ-साइकिल आईवीएफ प्रक्रिया में आमतौर पर डिम्बग्रंथि उत्तेजना की शुरुआत से लेकर भ्रूण स्थानांतरण तक लगभग 4-6 सप्ताह लगते हैं, ठीक वैसे ही जैसे आईवीएफ की प्रक्रिया को किया जाता है। हालांकि, समय-सीमा व्यक्तिगत परिस्थितियों और विशिष्ट उपचार योजना के आधार पर भिन्न हो सकती है।
प्र.4. क्या जीवनशैली में बदलाव से गर्भधारण की संभावना में सुधार हो सकता है?
उत्तर – इस बात में कोई शक नहीं है कि बांझपन का एक कारक हमारी जीवनशैली भी हो सकती है। ऐसे में अगर आप कंसीव करना चाहती हैं तो आप अनुशासीत जीवनशैली को अपने जीवन का हिस्सा बना सकती है, और आपको इसका परिणाम भी देखने के लिए मिलता है।
प्र.5. सेल्फ-साइकिल आईवीएफ की सफलता दर क्या हैं?
उत्तर – आपको बता दें कि प्रजनन उपचार की सफलता कई कारकों पर निर्भर करता है। सेल्फ-साइकिल आईवीएफ की सफलता दर महिला साथी की उम्र, अंडे और शुक्राणु की गुणवत्ता और जोड़े के समग्र स्वास्थ्य जैसे कारकों के आधार पर भिन्न होती है। आम तौर पर, युवा महिलाओं की सफलता दर अधिक होती है, उम्र बढ़ने के साथ सफलता दर कम हो जाती है।