आईवीएफ में प्रीसाइकिल स्क्रीनिंग क्या है?
सहायक प्रजनन उपचार विकल्पों में से आईवीएफ सबसे सफल और विख्यात प्रजनन उपचार है, जिसने लाखों कपल्स को परिवार शुरू करने का मौका दिया है। हालांकि, आईवीएफ उपचार में सफलता की चांस को बढ़ाने के लिए अहम हो जाता है कि कपल्स की स्वास्थ्य और उपचार के लिए तैयारी पुरजोर हो। और इसी बात का आकालन करने के लिए आईवीएफ उपचार से पहले प्रीसाइकिल स्क्रीनिंग की जाती है। परीक्षणों और आकलनों का एक व्यापक सेट जो हरेक माता-पिता को उपचार पहले कराना होता है, आईवीएफ उपचार शुरू करने से। अगर आप निसंतानता की समस्या से जुझ रहे हैं तो दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ आईवीएफ केंद्र (Best IVF Centre in Delhi) में इलाज करवा सकते हैं।
प्रीसाइकिल स्क्रीनिंग करने का उद्देश्य होता है कि उपचार के लिए जाने से पहले कपल्स के प्रजनन स्वास्थ्य का आकलन, प्रजनन क्षमता को लेकर संभावित समस्या की पहचान करना, और सफल गर्भावस्था की संभावना बढ़ाने के लिए एक अनुकूलित रिपोर्ट तैयार करना है। आईवीएफ उपचार में कुछ कारकों का अहम रोल होता है, और उपचार से पहले कपल्स की जांच यह सुनिश्चित करती है कि कपल किस कारण से बांझपन से जुझ रहा है। आइए जानते हैं आईवीएफ में प्रीसाइकिल स्क्रीनिंग क्या है?
प्रीसाइकिल स्क्रीनिंग क्यों महत्वपूर्ण है?(Why is Precycle Screening Important?)
देखिए, आप प्राकृतिक रूप से संतानप्राप्ती करने की काफी कोशीश करते हैं, लेकिन असफलता हाथ लगने के बाद आप आईवीएफ उपचार के बारे में सोचते हैं। जब आप आईवीएफ उपचार के लिए जाते हैं, तो डॉक्टर के सामने सवाल होता है कि बांझपन के कारण को जाना जाए। और इसी बात को जानने के लिए उपचार से पहले आपको कई तरह के टेस्ट से होकर गुजरना पड़ता है – प्रीसाइकिल स्क्रीनिंग उन्हीं टेस्ट का हिस्सा है। प्रीसाइकिल स्क्रीनिंग के कई आवश्यक कारण हैः
अंतर्निहित स्वास्थ्य(Identify Underlying Health Conditions) – आईवीएफ उपचार से पहले आपके स्वास्थ्य को लेकर व्यापक जानकारी प्राप्त करना जरूरी हो जाता है, क्युंकि कई बार बांझपन का कारण हार्मोनल असंतुलन, संक्रमण, व्यक्तिगत स्वास्थ्य की जानकारी और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं शामिल होती है। प्रीसाइकिल स्क्रीनिंग के मदद से डॉक्टर को इन समस्याओं के बारे में जानने, और समस्या के अनुसार एक उपचार योजना को तैयार करने की अनुमति प्रदान करती है।
उपचार सफलता दर को आकलन करें(Optimize IVF Success Rates) – अंतर्निहित स्वास्थ्य को जानने के बाद प्रीसाइकिल स्क्रीनिंग के मदद से एक डॉक्टर को यह जानने की आजादी मिलती है कि रिपोर्ट में पाए गए समस्या के बावजूद उपचार में सफलता के बारे में अकालन कर सकें। आईवीएफ एक जटिल उपचार है, और इस उपचार यात्रा के दौरान शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक रूप से जुझना भी पड़ सकता है। ऐसे में कपल के तौर पर आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप शारीरीक और मानसिक रूप से उपचार के लिए तैयार हो।
जोखिम कम करे(Minimize Risks) – अगर आप किसी तरह के रोग से ग्रसीत हैं या फिर बांझपन की समस्या आनुवांशिक है तो इस तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या गर्भावस्था के
प्रीसाइकिल स्क्रीनिंग के घटक(Components of Precycle Screening)
एक कपल के तौर पर आप दोनों को प्रीसाइकिल स्क्रीनिंग के दौरान टेस्ट के एक सीरीज से होकर गुजरना पड़ता है। इन टेस्ट में व्यक्तिगत परिस्थितियों, चिकित्सा इतिहास, उम्र और पिछले प्रजनन मूल्यांकन के बारे में जाना जाता है। प्रीसाइकिल स्क्रीनिंग में निम्नलिखित घटक शामिल हैं:
चिकित्सा इतिहास और शारीरिक जांच(Medical History and Physical Exam) – प्रीसाइकिल स्क्रीनिंग में सबसे पहले कपल्स के चिकित्सा इतिहास के बारे में जानते हैं और शारीरिक जांच की जाती है। इसमें मासिक धर्म चक्र, पिछली गर्भधारण, गर्भपात का इतिहास, संक्रमण, सर्जरी या चिकित्सीय स्थितियों पर चर्चा शामिल है। इसके साथ जीवनशैली, आहार, धूम्रपान, शराब का सेवन, व्यायाम और दिनचर्या जैसे कारकों के बारे में जानते हैं। शारीरीक जांच से यह जानने कि कोशीश की जाती है कि प्रजनन अंगों में किसी तरह की असामान्यता के कारण गर्भधारण में बाधा तो नहीं हो रही है।
हार्मोन परीक्षण(Hormone Testing) – प्रजनन क्षमता और सफल आईवीएफ चक्र के लिए हार्मोन्स का संतुलित स्तर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। और असंतुलित हार्मोन्स के कारण कपल्स को बांझपन की समस्या से जुझना पड़ता है। महिलाओं में, असंतुलित हार्मोन्स के कारण अंडे की गुणवत्ता, ओव्यूलेशन और प्रत्यारोपण जैसी परिस्थितियों में समस्या पैदा करता है। प्रीसाइकिल स्क्रीनिंग के दौरान कूप-उत्तेजक हार्मोन (एफएसएच), ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन (एलएच) और एंटी-मुलरियन हार्मोन (एएमएच) के स्तर के बारे में जाना जाता है।
डिम्बग्रंथि रिजर्व परीक्षण(Ovarian Reserve Testing) – उपचार से पहले डिम्बग्रंथि रिजर्व परीक्षण करने का उद्देश्य होता है कि एक महिला के अंडे की आपूर्ति का आकलन किया जाए, जिससे प्रजनन क्षमता की जानकारी मिल सके। प्रीसाइकिल स्क्रीनिंग इस तरह की जानकारी के लिए अल्ट्रसाउंड की मदद ली जाती है। प्रजनन क्षमता के साथ-साथ एएमएच स्तरों के अलावा, एंट्रल फॉलिकल काउंट (एएफसी) का मूल्यांकन किया जाता है।
वीर्य विश्लेषण(Semen Analysis) – पुरूष बांझपन संबंधी समस्या को जानने के लिए प्रीसाइकिल स्क्रीनिंग में वीर्य विश्लेषण को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस जांच में शुक्राणु संबंधी सभी तरह की जानकारी को प्राप्त किया जाता है। जैसे – शुक्राणु संख्या, शुक्राणु की गुणवत्ता, शुक्राणु की आकृति, डीएनए विखंडन और शुक्राणु गतिशीलता के बारे में। पुरूष बांझपन संबंधी समस्या का प्रमुख कारण शुक्राणु संबंधी दिक्कत होती है।
अगर आप संतानप्राप्ती के लिए आईवीएफ उपचार कराना चाहते हैं, तो दिल्ली में आईवीएफ लागत (IVF Cost in Delhi) आपके लिए किफायती होगा।
आनुवंशिक परीक्षण(Genetic Testing) – बांझपन की समस्या का सबसे आम कारण है आनुवंशिक, ऐसे में एक कपल के लिए जरूरी हो जाता है कि वो इस तरह के कारण को जानें, और इसे जानने के लिए प्रीसाइकिल स्क्रीनिंग के दौरान आनुवंशिक परीक्षण किया जाता है।
निष्कर्ष(Conclusion)
आईवीएफ उपचार से प्रीसाइकिल स्क्रीनिंग बांझपन की समस्या को उजागर करने, और समस्या से निपटने की योजना बनाने के लिए अहम होता है। प्रीसाइकिल स्क्रीनिंग में एक कपल को टेस्ट की श्रृंख्ला से होकर गुजरना पड़ता है, जिसमें – चिकित्सा इतिहास और शारीरिक जांच, हार्मोन परीक्षण, डिम्बग्रंथि रिजर्व परीक्षण, वीर्य विश्लेषण और आनुवंशिक परीक्षण जैसे जांच शामिल होते हैं। प्रीसाइकिल स्क्रीनिंग एक मरीज के तौर पर मदद करता है यह जानने में कि किस कारण गर्भधारण करने में समस्या आ रही है, और एक डॉक्टर को आजादी देता है कि समस्या को जानकर उसके अनुसार उपचार की योजना को तैयार किया जाए। अगर आप निसंतानता की समस्या से जुझ रहे हैं तो दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ आईवीएफ केंद्र (Best IVF Centre in Delhi) में इलाज करवा सकते हैं।
पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्र.1. आईवीएफ में प्री इम्प्लांटेशन स्क्रीनिंग क्या है?
उत्तर – आईवीएफ में प्री इम्प्लांटेशन स्क्रीनिंग एक जरीया है जिसके माध्यम से यह पता किया जाता है कि भ्रूण को स्थानांतरीत करने से पहले गर्भावशय को वातावरण कैसा है, और भ्रूण का आरोपण सही रहेगा या नहीं।
प्र.2. आईवीएफ के लिए प्रीसाइकिल स्क्रीनिंग क्या है?
उत्तर- आईवीएफ उपचार से पहले किया जाने वाला प्रीसाइकिल स्क्रीनिंग एक डॉक्टर और मरीज के मददगार साबित होता है। प्रीसाइकिल स्क्रीनिंग के मदद से बांझपन की समस्या, कपल्स के चिकित्सा इतिहास जैसी जानकारी प्राप्त करने में मददगार होता है। प्रीसाइकिल स्क्रीनिंग से रिपोर्ट के अनुसार इलाज की योजना बनाई जाती है।
प्र.3. आईवीएफ के लिए प्रीसाइकिल स्क्रीनिंग क्यों आवश्यक है?
उत्तर- प्रीसाइकिल स्क्रीनिंग के मदद से प्रजनन क्षमता, आनुवांशिक रोग, संक्रमण और उपचार को प्रभावित करने वाले कारकों के बारे में जानने का मौका मिलता है। सही मायनो में कहा जाए तो उपचार में सफलता की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए प्रीसाइकिल स्क्रीनिंग क डॉक्टर को आजादी प्रदान करता है।
प्र.4. क्या पुरुष प्रजनन क्षमता में सुधार किया जा सकता है?
उत्तर – बिल्कुल सुधार किया जा सकता है, लेकिन उसके लिए जरूरी होता है कि आप अपने बीएमाई को जानें, और बांझपन की समस्या का कारण जानें। स्वस्थ प्रजनन क्षमता का मतलब है कि आपकी बीएमआई 18.5 से 25 के बीच में होनी चाहिए।
प्र.5. प्रीसाइकिल स्क्रीनिंग प्रक्रिया में कितना समय लगता है?
उत्तर – आमतौर पर, प्रीसाइकिल स्क्रीनिंग प्रक्रिया में कुछ दिन से लेकर कुछ सप्त