40 की उम्र के बाद IVF | सफलता दर और जरूरी सावधानियां

40 की उम्र के बाद IVF – सफलता की संभावना और सावधानियां

Post by Baby Joy 0 Comments

IVF (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन), यह बिलकुल सच है कि 40 के बाद महिलाओं में गर्वधारण की क्षमता लगभग 10-20 प्रतिशत ही रह जाती है, अगर महिला डोनर एग्स (दाता अंडे) का इस्तेमाल करती है, तो प्रेगनेंसी कि क्षमता 50-60% तक बढ़ सकती है  ऐसा दिल्ली के IVF क्लिनिक (IVF Clinic in Delhi) में माना जाता है। अगर आप 40 के बाद  IVF का विकल्प चुन रहीं है तो आपको कुछ सावधानियों का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है! जैसे की अनुभवी डॉक्टर की सलाह, जीवनशैली में सुधर, संभावित खतरो के बारें में सचेत रहने की आवश्यता है 

उम्र का प्रभाव महिला की प्रजनन क्षमता पर कैसे पड़ता है?

यह एक बहुत बड़ा सवाल उठकर खड़ा होता है की उम्र का प्रभाव प्रजनन क्षमता पर क्यों और  कैसे पड़ता है, खासकर उन लोगो के लिए जो संतान की योजना बना रहे हैं। उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं की प्रजनन क्षमता पर भी असर पड़ता है । 

  • अंडों की संख्या और गुणवत्ता: जैसे-जैसे महिला की उम्र बढ़ती रहती है, उसी प्रकार अंडों की संख्या और गुणवत्ता में गिरावट आना चालू हो जाती है। इससे गर्भधारण की संभावना कम हो जाती है। अगर आपको प्राकृतिक तरीके से कंसीव करने में कठिनाई हो रही है, तो दिल्ली के अच्छे IVF क्लिनिक ( Best IVF clinic in Delhi ) की मदद से बेहतर समाधान मिल सकता है।
  • अन्य स्वास्थ्य समस्याएं: महिला की उम्र बढ़ने के साथ थायरॉइड का खतरा, मोटापा, डायबिटीज़ या हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याएं भी प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकती हैं। 
  • गर्भावस्था की जटिलताएँ: 35 की उम्र के बाद से ही गर्भावस्था में जटिलताएँ बढ़ जाती है ! जैसे:- हाई ब्लड प्रेशर, गर्भपात या समय से पहले डिलीवरी का खतरा होने की संभावना बन जाती है। 

दूसरे कारण: 

  • जीवनशैली –  अव्यवस्थित दिनचर्या, जंक फूड, शराब और धूम्रपान जैसी आदतें फर्टिलिटी को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती हैं। तनाव, नींद की कमी और अधिक वजन भी गर्भधारण में रुकावट बन सकती हैं। अगर आप अच्छा खानपान अपना रहे हैं फिर भी प्रेगनेंसी में दिक्कत आ रही है, तो दिल्ली के किसी अच्छे और भरोसेमंद IVF क्लिनिक (Top IVF clinic in Delhi) से सलाह जरूर लें
  • पर्यावरण –  वातावरण में मौजूद प्रदूषण, केमिकल्स, प्लास्टिक, और रेडिएशन भी हार्मोनल संतुलन को बिगाड़ सकते हैं, जिससे प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है। खासकर मेट्रो शहरों में यह समस्या ओर भी  गंभीर है।

40 की उम्र के बाद IVF – सफलता पाने के लिए सही IVF सेंटर का चुनाव कैसे करें: 

40 की उम्र के बाद IVF कराना एक संवेदनशील और तकनीकी रूप से जटिल प्रक्रिया हो सकती है, क्योंकि उम्र के साथ अंडों की गुणवत्ता कम हो जाती है और हार्मोनल बदलाव भी IVF की सफलता को प्रभावित करते हैं। ऐसे में सही और अनुभवी IVF क्लिनिक ( IVF Clinic ) का चयन करना IVF की सफलता की कुंजी बन जाता है

IVF सेंटर की सफलता दर (Success Rate) जानें

IVF की सफलता दर जानने से आप अपना इलाज और ज़्यादा अच्छे से और पुरे भरोसे के साथ करवा सकते है! हाँ, यह बिलकुल सच है की 40  की उम्र के बाद सफलता दर में गिरावट आती है! पर एक सफल IVF  क्लिनिक( IVF Clinic ) आपको अच्छे से सारी चीज़ो की जानकारी देते है और आपको यह विश्वास दिलाते है की आप 40  के बाद भी गर्वधारण करने के सक्षम हो सकती है 

डोनर एग और एम्ब्रयो विकल्प:

यह दोनों चीज़ो का प्रयोग IVF ( इन विट्रो फर्टिलाइजेशन ) में तब किया जाता है, जब महिला की उम्र 40 वर्ष से उप्पर की होती है या जब वह अपने अंडों का उपयोग करने में असमर्थ होती है  

पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट और काउंसलिंग:

IVF प्रक्रिया शारीरिक ही नहीं,बल्कि मानसिक रूप से भी मुश्किल होती है। इसमें कई बार तनाव, चिंता, डर और निराशा महसूस हो सकती है।

इसीलिए IVF  क्लिनिक( IVF Clinic )  मरीजों और उनके परिवार को सही जानकारी और उम्मीद देने का वादा करते है, साथ ही साथ तनाव को कम करने के लिए काउंसलिंग सेशन,और भावनात्मक सहयोग भी प्रदान करते है ताकि महिला खुद को अकेला महसूस न करें!

निष्कर्ष:

40 की उम्र के बाद भी IVF एक सुरक्षित और प्रभावी विकल्प हो सकता है, यदि आप सही समय पर, सही IVF clinic का चयन करते है तो। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, प्रजनन क्षमता थोड़ी कम हो जाती है, लेकिन आज की मेडिकल तकनीक से इलाज करना अब काफी आसान हो गया है। अगर आप दिल्ली में हैं, तो किसी ऐसे IVF क्लिनिक को चुनें जो अनुभवी हो और जिस पर भरोसा किया जा सके।। ध्यान दें कि दिल्ली में IVF की लागत ( IVF cost in Delhi), जो क्लिनिक और इलाज की कठिनाइयों पर आधारित है।

FAQ’s 

Q1: क्या उम्र बढ़ने से प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है?

उत्तर: जी हाँ, यह बिलकुल सच है की जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, महिलाओं में अंडों की संख्या और गुणवत्ता कम हो जाती है, जिससे गर्भधारण में जटिलता पैदा होती है

Q2: 40 साल की उम्र के बाद क्या IVF से प्रेगनेंसी संभव है?

उत्तर: 40 के बाद भी IVF से गर्भधारण संभव है, लेकिन सफलता दर थोड़ी कम हो जाती है। सही से इलाज कराने पर बेहतर रिजल्ट मिल सकते हैं।

Q3: क्या डोनर एग (दाता अंडे) का उपयोग करना सुरक्षित है?

उत्तर: हाँ, डोनर एग का इस्तेमाल पूरी तरह सुरक्षित होता है। यह उन महिलाओं के लिए बेहतर विकल्प है जिनकी अंडों की क्वालिटी बहुत कम हो गई हो।ऐसे में डॉक्टर की सलाह लें! 

Q4: IVF के लिए सबसे अच्छा समय क्या होता है?

उत्तर: महिलाओं के लिए 25 से 35 साल की उम्र IVF और प्रेगनेंसी के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाती है, लेकिन 40 के बाद भी सही IVF क्लिनिक ( IVF Clinic)  की मदद से सफलता मिल सकती है।

Q5: क्या 44 पर आईवीएफ करने लायक है?

उत्तर: 44 की उम्र में भी IVF संभव है, खासकर अगर आप शारीरिक रूप से फिट हैं ! 

Leave a Reply