IUI Treatment Process in India Step by Step | Baby Joy IVF

IUI Treatment Process in Delhi: स्टेप बाई स्टेप IUI प्रक्रिया, सफलता दर और लागत

Post by Baby Joy 0 Comments

आजकल बांझपन (Infertility) की समस्या बहुत से कपल्स को प्रभावित कर रही है। ऐसे में आधुनिक प्रजनन तकनीकें (Assisted Reproductive Techniques) उम्मीद की एक नई किरण लेकर आती हैं। IUI (Intrauterine Insemination) एक ऐसी सरल और कम मुश्किल प्रक्रिया है, जिसमें स्वस्थ शुक्राणुओं को लैब में तैयार करके सीधे महिला के गर्भाशय में डाला जाता है, ताकि गर्भधारण की संभावना बढ़ सके। 

यह प्रक्रिया विशेष रूप से उन कपल्स के लिए फायदेमंद है जिन्हें हल्की प्रजनन संबंधी समस्याएँ हैं, जैसे अनियमित ओव्यूलेशन, हल्का पुरुष बांझपन या अनजान कारणों से गर्भधारण न होना। सही समय और विशेषज्ञ मार्गदर्शन में IUI, प्राकृतिक गर्भधारण जैसी प्रक्रिया को और आसान बना देता है। यदि आप सही इलाज की तलाश में हैं, तो एक विश्वसनीय गुडगाँव के IVF केंद्र ( IVF Centre in Gurgaon ) में विशेषज्ञों से सलाह लेना आपके माता पिता बनने के सफर की सही शुरुआत हो सकती है।

1. प्रारंभिक जाँच और काउंसलिंग (Initial Tests & Counselling)

IUI ट्रीटमेंट शुरू करने से पहले पुरुष और महिला दोनों की स्वास्थ्य जाँच की जाती है। इसमें महिला के हार्मोन स्तर, ओवरी और गर्भाशय की स्थिति की जाँच (अल्ट्रासाउंड व ब्लड टेस्ट के माध्यम से)  गुडगाँव के अच्छे IVF केंद्र ( Best IVF Centre in Gurgaon ) में की जाती है। पुरुष के लिए वीर्य विश्लेषण (Semen Analysis) किया जाता है, ताकि शुक्राणुओं की संख्या, गुणवत्ता और गतिशीलता का पता चल सके। साथ ही, डॉक्टर कपल को पूरी प्रक्रिया, सफलता दर और विकल्पों के बारे में विस्तार से बताते हैं। 

2. ओव्यूलेशन मॉनिटरिंग (Ovulation Monitoring)

महिला के अंडाणुओं की वृद्धि और परिपक्वता (Egg Maturity) को अल्ट्रासाउंड स्कैन और ब्लड टेस्ट की मदद से मॉनिटर किया जाता है। ओव्यूलेशन की सही तारीख़ जानना ज़रूरी है, क्योंकि IUI की सफलता अंडाणु और शुक्राणु के सही समय पर मिलने पर निर्भर करती है।

3. ओव्यूलेशन इंडक्शन (Ovulation Induction)

कुछ महिलाओं को स्वाभाविक तरीके से ओव्यूलेशन (अंडाणु निकलना) नहीं होता, या उनके पीरियड्स अनियमित होते हैं। ऐसे में गुडगाँव के सबसे अच्छे IVF केंद्र ( Top IVF Centre in Gurgaon ) के डॉक्टर द्वारा दवाइयाँ या हार्मोन इंजेक्शन देकर ओवरी को अंडाणु बनाने और समय पर छोड़ने के लिए प्रेरित करते हैं। इससे गर्भधारण की संभावना बढ़ जाती है।

4. वीर्य का संग्रह और लैब तैयारी (Sperm Collection & Laboratory Preparation)

पुरुष से वीर्य का सैंपल लिया जाता है। और अगर पति से संभव न हो तो डोनर स्पर्म का भी उपयोग किया जा सकता है। सैंपल को लैब में वॉश और प्रोसेस किया जाता है, ताकि कमजोर शुक्राणु हटाए जा सकें और केवल सबसे स्वस्थ, गतिशील शुक्राणुओं को चुना जा सके।

5. गर्भाशय में शुक्राणु डालने की प्रक्रिया (Insemination Procedure)

यह प्रक्रिया गुडगाँव के IVF केंद्र ( IVF Centre in Gurgaon) द्वारा की जाने वाली बहुत आसान और बिना दर्द के की जाती है। चुने हुए स्वस्थ शुक्राणुओं को एक पतली कैथेटर (Tube) की मदद से सीधे महिला के गर्भाशय में डाला जाता है। यह प्रक्रिया केवल 10–15 मिनट में पूरी हो जाती है। 

6. प्रक्रिया के बाद आराम और प्रतीक्षा (Rest & Waiting Period)

IUI प्रक्रिया के बाद महिला को थोड़ी देर क्लिनिक में आराम करने की सलाह दी जाती है। इसके बाद महिला अपना सामान्य दिन जारी रख सकती है। अगले 10–14 दिनों तक कपल्स को शांति रखना होता है, क्योंकि इस समय गर्भधारण की संभावना बन रही होती है।

7. प्रेगनेंसी टेस्ट (Pregnancy Test)

IUI के लगभग 14 दिनों बाद, ब्लड टेस्ट (Beta hCG) या यूरिन प्रेगनेंसी टेस्ट किया जाता है। यदि टेस्ट पॉजिटिव हो तो महिला को प्रेगनेंसी की आगे की देखभाल शुरू करने की सलाह दी जाती है।और बेहतर जानकारी के लिए गुडगाँव के IVF केंद्र ( IVF Centre in Gurgaon ) से संपर्क करें 

निष्कर्ष

IUI ट्रीटमेंट उन कपल्स के लिए एक आसान, सुरक्षित और प्रभावी विकल्प है जो बांझपन की शुरुआती समस्याओं का सामना कर रहे हैं। यह प्रक्रिया कम खर्चीली और कम कठिन होती है, साथ ही गर्भधारण की संभावना को भी बढ़ाती है। हालांकि, हर कपल के लिए सफलता दर अलग-अलग होती है और कभी-कभी आगे चलकर IVF जैसे उन्नत ट्रीटमेंट की आवश्यकता भी पड़ सकती है। ऐसे में किसी अनुभवी विशेषज्ञ से परामर्श लेना बेहद ज़रूरी है। उपचार शुरू करने से पहले सही जानकारी, चिकित्सकीय सलाह और गुडगाँव में IVF की लागत ( IVF cost in Gurgaon ) को समझना कपल्स को अपने माता पिता बनने के सफर की तैयारी करने में मदद करता है। 

FAQ’s

1. क्या IUI से पैदा होने वाला बच्चा सामान्य और स्वस्थ होता है?

हाँ, IUI से जन्मे बच्चे पूरी तरह स्वस्थ और सामान्य होते हैं। यह प्रक्रिया सिर्फ शुक्राणुओं को गर्भाशय तक पहुँचाने में मदद करती है, गर्भधारण और बच्चे का विकास प्राकृतिक तरीके से ही होता है।

2. महिलाओं को IUI से पहले क्या तैयारी करनी चाहिए?

महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए, संतुलित आहार लेना चाहिए और डॉक्टर द्वारा दी गई दवाइयों या इंजेक्शनों का नियमित रूप से पालन करना चाहिए। सही निगरानी के लिए एक भरोसेमंद गुडगाँव के अच्छे IVF केंद्र ( Best IVF Centre in Gurgaon ) से परामर्श लेना लाभदायक होता है।

3. IUI किन परिस्थितियों में कराया जाता है?

IUI आमतौर पर अनियमित ओव्यूलेशन, हल्की पुरुष बांझपन समस्या, सर्वाइकल म्यूकस की दिक्कत, या अनजाने कारणों से गर्भधारण न होने पर सुझाया जाता है।

4. IUI की सफलता दर कितनी होती है?

IUI की सफलता दर कई चीज़ो पर निर्भर करती है, जैसे महिला की उम्र, अंडाणु और शुक्राणु की गुणवत्ता और  बांझपन का कारण। 

5. IUI करवाने का सबसे अच्छा समय कब होता है?

IUI का सबसे सही समय महिला के ओव्यूलेशन के दौरान होता है, यानी जब अंडाणु निकलता है। डॉक्टर अल्ट्रासाउंड और हार्मोन टेस्ट के जरिए सही समय निर्धारित करते हैं, ताकि सफलता की संभावना बढ़ सके। 

Leave a Reply