Best IVF Centre in Delhi

क्या अंडा पुनर्प्राप्ति से पहले शेविंग जरूरी है?

Post by Baby Joy 0 Comments

आईवीएफ उपचार उन लोगों के लिए एक उम्मीद की किरण की तरह है, जिन्हें कंसीव करने में दिक्कत आती है। बांझपन के मामले में प्रजनन उपचार विकल्प की बात कि जाए तो आईवीएफ से ज्यादा असरदार कोई नहीं हैं, और इसकी सफलता का श्रेय उपचार प्रक्रिया को जाता है। आईवीएफ उपचार प्रक्रिया में हरेक चरण अहम होता है, और अंडे की पुनर्प्राप्ति एक महत्वपूर्ण कदम है। हालांकि, अंडे की पुनर्प्राप्ति को लेकर कपल्स में कई तरह के सवाल उमड़ रहे होते हैं। जैसे – क्या अंडा पुनर्प्राप्ति से पहले शेविंग जरूरी है? अगर आप निसंतानता से जुझ रहे हैं तो दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ आईवीएफ केंद्र (Best IVF Centre in Delhi) में इलाज आप के लिए फायदेमंद साबित होगा।

आईवीएफ उपचार के दौरान हरेक चरण अहम होता है, और इस चिकित्सा प्रक्रिया को परफॉर्म करने के लिए उचित तैयारी और विचार की आवश्यकता होती है। ऐसे में इलाज की सफलता को लेकर कई लोग व्यक्तिगत रूप से कुछ अनोखी प्रथाओं को मानते हैं, जैसे – अंडा पुनर्प्राप्ति प्रक्रिया से पहले शेविंग। आपको बता दें कि आईवीएफ एक जटिल उपचार है, और इसकी हरेक प्रक्रिया को बेहद ही सावधानीपूर्वक किया जाता है। अंडा पुनर्प्राप्ति से पहले शेविंग करने का अपना ही फायदा हैं, और अपना ही नुकसान। कई अस्पतालों में बिना शेविंग के भी प्रक्रिया को पूरा किया जाता है, और कुछ क्लिनिक आपको शेविंग की सलाह दे सकते हैं। आइए जानते हैं क्या अंडा पुनर्प्राप्ति से पहले शेविंग जरूरी है?

अंडा पुनर्प्राप्ति प्रक्रिया क्या है(What is egg retrieval process)

इस प्रक्रिया में महिला को एनेस्थीसिया देकर बेहोश करने के बाद एक बाह्य रोगी शल्य चिकित्सा प्रक्रिया के तहत ओव्युलेशन से निकले परिपक्व अंडो को एकत्र करने की प्रक्रिया को ही अंडा पुनर्प ्राप्ति कहा जाता है। आईवीएफ उपचार में अंडा पुनर्प्राप्ति प्रक्रिया सबसे अहम माना जाता है, और यह प्रक्रिया उपचार की सेकंड लास्ट चरण होती है। अंडा पुनर्प्राप्ति प्रक्रिया सबसे अहम है, क्योंकि भ्रूण को तैयार करने के लिए शुक्राणु के साथ-साथ परिपक्व अंडो की भी जरूरत होती है।

बांझपन के मामलो में उचित अंडो की पुनर्प्राप्ति के लिए डॉक्टर ओवेरि स्टीमुलेशन और ओव्युलेशन उत्तेजित करना जैसी प्रक्रियाओं को परफॉर्म करते हैं। ऐसे में एक मरीज के लिए जरूरी हो जाता है कि वो हर संभव तरीके से इसे बेहतर बनाने की कोशीश करे। अंडा पुनर्प्राप्ति का मतलब होता है कि आपने आईवीएफ उपचार यात्रा को लगभग तय कर लिया है, और इसमें परिपक्व अंडो को प्राप्त करना सबसे जरूरी होता है।

क्या शेविंग जरूरी है?( Is Shaving Required?)

आमतौर पर, ऐसा कुछ तय नहीं है कि अंडा पुनर्प्राप्ति से पहले आपको शेविंग करना जरूरी है, और नाही कोई क्लिनिक आपको कोई ऐसा करने के लिए कहता है। जहां तक बात है क्लिनिक में अंडा पुनर्प्राप्ति की प्रक्रिया को पूरा करने कि तो मेडिकल स्टाफ प्रक्रिया को शुरू करने के बाद खुद ही पूरा करते हैं, बालों की उपस्थिति की परवाह किए बिना, क्षेत्र को अच्छी तरह से साफ और स्टरलाइज़ करके स्वयं पुनर्प्राप्ति के लिए तैयार करते हैं।

अन्य उपचार प्रक्रिया के तरह इसमें बड़े चीरे या खुले घाव जैसी कोई सर्जरी परफॉंर्म नहीं किया जाता है। अंडा पुनर्प्राप्ति अन्य प्रक्रियाओं के मुकाबले कम आक्रामक होता है, इसमें योनि की दीवार के माध्यम से एक सुई डाली जाती है। और फिर डिम्बग्रंथि के रोम से अंडों को बाहर निकालने के लिए अल्ट्रासाउंड द्वारा निर्देशित किया जाता है, इस पूरी प्रक्रिया में 30 मिनट से कम समय लगता है। हालांकि, आपको बता दें कि कुछ क्लिनिक में उपचार प्रक्रिया को परफॉर्म करने के लिए शेविंग को लेकर अलग प्रोटोकॉल हो सकते हैं। ऐसे में आपके लिए जरूरी हो जाता है कि शेविंग को लेकर समय से पहले अपने प्रजनन क्लिनिक से परामर्श कर लें।

अगर आप संतानप्राप्ती के लिए आईवीएफ उपचार कराना चाहते हैं, तो दिल्ली में आईवीएफ लागत (IVF Cost in Delhi) आपके लिए किफायती होगा।

शेविंग, स्वच्छता और संक्रमण की रोकथाम(Shaving, Hygiene and Infection Prevention)

किसी भी उपचार के लिए स्वच्छता बहुत ही अहम होता है, और इसी कारण से शेविंग जैसे कांस्पेट को इंट्रोड्यूस किया गया है। शेविंग करने के मतलब है कि साफ करना…स्वच्छ करना, हालांकि, शेविंग की आवश्यकता नहीं होती है, फिर भी किसी भी चिकित्सा प्रक्रिया में स्वच्छता को सर्वोच्च माना जाता है और इसे प्राथमिकता भी दी जाती है। अंडा पुनर्प्राप्ति के लिए सुई को योनि की दीवार से होते हुए डिम्बग्रंथि तक पहुंच जाता है। सुई का इस्तेमाल मतलब कि संक्रमण का डर, और अगर जगह की शेविंग न हो तो संक्रमण का खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए शेविंग को कुछ क्लिनिकों में जरूरी भी माना जाता है।

ऐसे में जो कोई शेविंग करना चाहते हैं, उन्हें प्रक्रिया से पहले शेविंग न करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि शेविंग या वैक्सिंग से त्वचा को नुकसान पहुंचने, छोटे-छोटे कट या फिर सूक्ष्म घाव का डर रहता है, जिससे बैक्टीरियल संक्रमण या जलन का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप प्रक्रिया से पहले शेविंग करना चाहते हैं तो प्रक्रिया से कम से कम 2 दिन पहले करना होता है।

निष्कर्ष(Conclusion)

अंडा पुनर्प्राप्ति से पहले शेविंग आपके डॉक्टर और आप पर निर्भर करता है, क्योंकि कुछ अस्पताल में शेविंग की आवश्यकता नहीं होती है। जबकी कुछ अस्पताल आपको अंडा पुनर्प्राप्ति से पहले शेविंग के लिए क हते हैं। अंडा पुनर्प्राप्ति से पहले शेविंग का मतलब है कि आप क्षेत्र को साफ कर रहे हैं, और चिकित्सा उपचार में स्वच्छता को अहम माना जाता है। हालांकि, आपको एक बात समझना होगा कि अगर आप शेविंग करना चाहते हैं तो अंडा पुनर्प्राप्ति से 2 दिन पहले शेविंग कर सकते हैं। प्रक्रिया के तुरंत पहले करने से समस्याएं हो सकती है, जिसका परिणाम संक्रमण हो सकता है। अगर आप निसंतानता से जुझ रहे हैं तो दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ आईवीएफ केंद्र (Best IVF Centre in Delhi) में इलाज आप के लिए फायदेमंद साबित होगा।

पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) 

प्र.1. क्या अंडा प्राप्त करने से पहले मुझे अपने बाल धोने होंगे?

उत्तर – अंडा पुनर्प्राप्ति वाले दिन आप सुबह में स्नान कर सकती हैं, और अगर आप बाल दोना चाहती हैं तो कर सकती हैं, लेकिन जब आप अंडा पुनर्प्राप्ति प्रक्रिया के लिए अस्पताल पहुंचे तो बाल सुखे होने चाहिए।

प्र.2. क्या मुझे अंडा प्राप्त करने से पहले शेव कर लेनी चाहिए?

उत्तर- अंडा पुनर्प्राप्ति से पहले आप शेव करना चाहती हैं तो प्रक्रिया से कम से कम 2 दिन पहले आपको शेव करना होगा। प्रक्रिया से तुरंत पहले करने से त्वचा को नुकसान पहुंचने, छोटे-छोटे कट या फिर सूक्ष्म घाव का डर रहता है, जिससे बैक्टीरियल संक्रमण या जलन का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा शेविंग का आईवीएफ प्रक्रियाओं और सफलता पर कोई असर नहीं होता है।  

प्र.3. अंडा पुनर्प्राप्ति के बाद मुझे कितने दिनों तक आराम करना चाहिए?

उत्तर- अंडा पुनर्प्राप्ति के बाद आपको अपने ओवेरि सुरक्षित रखना है, और हल्का व्यायाम करना है। और ऐसा आपको आने वाले 2 सप्ताह तक करना है, इसके साथ ही आपको संभोग करने से भी बचना है।  

प्र.4. अंडा पुनर्प्राप्ति कितनी डरावनी है?

उत्तर – आपको बता दें कि अंडा पुनर्प्राप्ति दरअसल 30 मिनट से भी कम समय में पूरा हो जाता है। पहले मरीज को बेहोश किया जाता है, और फिर अंडा को प्राप्त कर लिया जाता है। क्योंकि इस प्रक्रिया में सुई का इस्तेमाल होता है तो आपको हल्का दर्द महसूस हो सकता है।

प्र.5. क्या अंडा निकालने के बाद आपको टांके आते हैं?

उत्तर – नहीं, अंडा पुनर्प्राप्ति के बाद किसी तरह का टांका नहीं लगाया जाता है, क्योंकि इस प्रक्रिया में किसी भी तरह की सर्जरी नहीं कि जाती है। इस प्रक्रिया में सुई का इस्तेमाल करके अंडो को प्राप्त किया जाता है, ठीक जैसे बल्ड टेस्ट के लिए ब्लड को निकाला जाता है।

Baby Joy
Writer has 15 years of experience in Pharmaceuticals and Health care industries, with expertise in Patient counselling and Digital Media Strategy. She is HOD of Patient counselling Dept. at Baby Joy Fertility and IVF Center.
| Website

Leave a Reply