
क्या IVF प्रक्रिया के उपरांत Bed Rest ज़रूरी है ?
माता पिता बनने का सफर मुश्किलों से भरा हो सकता है, पर इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) बांझपन (Infertility) की समस्या से ग्रसित दंपत्ति को संतान प्राप्ति की आशा दिलाता है |
क्या IVF प्रक्रिया पूरी होने के बाद, Bed Rest आवश्यक है? ये सवाल हर एक के मन में आता है क्यूंकि एक रोगी अपने लिए बेहतर से बेहतर सेवा विकल्प चुनना चाहता है | इस लेख में हम जानेंगे की IVF के बाद Bed Rest की ज़रूरत है या नहीं और साथ ही साथ, हम दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ IVF केंद्र (Best IVF Centre in Delhi) में उपयोग में ली जाने वाली उन गतिविधिओं को भी जानेंगे जिनसे हमें सफल परिणाम देखने को मिलतें हैं |
नवीन चिकित्सीय शोध के द्वारा हमें यह जानने को मिलता है की IVF प्रक्रिया की समाप्ति पर आपको पूरी तरह से Bed Rest करते रहने की कोई भी आवश्यकता नहीं है | इसकी जगह, तनाव मुक्ति, उचित विश्राम और व्यक्तिगत रूप से उपचार लेते रहने की ज़रूरत है जिससे कि आपके माता पिता बनने की सम्भावना और भी अधिक बढ़ सकती है |
आइये अब हम निम्नलिखित बिंदुओं द्वारा इस विषय को और अच्छे से समझतें हैं:
IVF प्रक्रिया उपरांत सम्पूर्ण Bed Rest (The Fallacy of Bed Rest following IVF): IVF प्रक्रिया के सफलता स्तर को बढ़ाने के लिए यूँ तो कई भ्रम फैले हुए हैं, पर उनमे से एक भ्रम ऐसा भी है जो लोगों में बहुत ज़्यादा विख्यात है, और वो है IVF के उपचार उपरांत ‘पूर्ण रूप से बिस्तर पे आराम’ लेने का भ्रम | आधुनिक चिकित्सीय शोध में इसको पूरी तरह से ख़ारिज किया गया है | कुछ डाक्टरों का मत ऐसा भी है की भ्रूण स्थानांतरण के बाद कुछ समय की नींद ले लेना लाभकारी है, पर किसी भी शोध में ऐसा नहीं पाया गया की एक लम्बे समय का Bed Rest आपको निश्चित रूप से इम्प्लांटेशन में सफलता दिलाएगा |
IVF के सफल होने के लिए प्रमुख केंद्र के उत्तम अभ्यास (Leading Centre’s Best Practices for Successful IVF): दिल्ली में स्थापित IVF केंद्र (IVF Centre in Delhi) के लिए हमारी रणनीति, चिकित्सीय क्रियाओं और उपचारों पर आधारित है | हम Bed Rest की सलाह देने के बजाए अपने Patients के सामान्य स्वास्थ्य को सुधारने और एक सफल परिणाम हेतु उसे एक उपयुक्त वातावरण प्रदान करने पर अधिक ज़ोर देतें हैं |
तनाव मुक्ति और उपयुक्त आराम की महत्वता : (The Value of Stress Reduction and Relaxation): सम्पूर्ण बिस्तर का आराम भले ही ज़रूरी न हो, पर तनाव प्रबंधन और उचित आराम, IVF उपचार के लिए बहुत आवश्यक है | तनाव से जो मानसिक उत्पीड़न होता है वह मनुष्य के हार्मोन स्तर में परिवर्तन ला सकता है एवं शरीर की भ्रूण प्राप्त करने की क्षमता को कम कर सकता है | IVF केंद्र में, हम हमारे Patients को उचित परामर्श और सहायता प्रदान करतें हैं जिससे वह अपने IVF के सफर में आने वाली भावनात्मक कठिनाइओं का डट कर सामना कर सके |
प्रक्रिया की शुरुआत करने से पहले बेहतर परिणामों के लिए कुछ सुझाव (Post Procedure Suggestions for Better Results): हमारे श्रेष्ठ IVF सेंटर में, हम व्यक्तिगत रूप से ‘उपचार-उपरांत सुझाव’ देतें हैं, जो भ्रूण स्थानांतरण के बाद प्रत्येक रोगी के लिए आवश्यक होतें हैं | उद्धारण के रूप में हल्का व्यायाम करना, भारी वज़न उठाने से बचना और स्वास्थ्य-वर्धक भोजन करना कुछ अच्छे तरीकें हैं, अपना सामान्य स्वस्थ्य सुधारने के लिए | दो हफ़्तों के इंतज़ार के दौरान, उत्साहित रहना महत्वपूर्ण है और हमारी टीम निरंतर सपोर्ट प्रदान करने के लिए तैयार है |
एकीकृत देखभाल के ज़रिये IVF में सफलता (Succeeding with IVF through Integrated Care): हम उपयुक्त रणनीति के अनुसार चल के अपने IVF केंद्र (IVF Centre) के प्रति पूर्णतया समर्पित रहतें हैं | हम अपने आश्रित IVF से जूझ रहे लोगों को मानसिक सहायता देते हैं तथा उत्साह प्रदान कर उनका हौसला बुलंद करतें हैं, उनकी प्रजनन यात्रा के दौरान उनको बेहतर चिकित्सीय सुविधाओं से सेवित रखतें हैं | हम चाहतें हैं कि उनकी माता पिता बनने की यात्रा सुख से परिपूर्ण हो |
निष्कर्ष (The Conclusion)
वर्तमान चिकित्सीय विज्ञान के आधार पर IVF उपरांत ‘सम्पूर्ण Bed Rest’ की आवश्यकता नहीं होती है | इसके बजाये हमारे शीर्ष IVF केंद्र के द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाएं व्यक्तिगत स्वास्थ्य पर केंद्रित होतीं हैं | हमारा मानना है कि हर IVF का Treatment ले रहे Patient को उपयुक्त देखभाल और समर्पित मार्गदर्शन की अत्यधिक आवश्यकता होती है |
हमारे केंद्र में, हम आपको सर्वश्रेष्ठ देखभाल के साथ-साथ आपकी IVF यात्रा में सफलता प्राप्त करेने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं | एक टीम के रूप में हम आपको माता पिता बनने के सफर में कुशलता और सुख के साथ आगे बढ़ते हुए देखना चाहतें हैं | जीवन को बदल देने वाले इस सफर में हम आपके साथ हैं, जो आपको माता पिता बनने के सुख का अनुभव कराएगा और आपके सपने को पूरा करने में आपकी मदद करेगा | हमारी IVF सेवाओं के समर्थन से, आपको आपकी इस यात्रा में देखभाल और सुरक्षा की उच्तम व्यवस्था दिलाई जाएगी | दिल्ली का यह केंद्र आपको एक उचित मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए पूरी तरह से समर्पित है, जिसमें आपको दिल्ली में IVF की लागत (IVF Cost in Delhi) पर स्पष्ट जानकारी भी दी जाएगी | आइये, इस मातृत्व के सुख को प्रदान करने वाले सफर में साथ मिलकर चलते हैं |