एंडोमेट्रियोसिस ( Endometriosis ) कहाँ पाया जाता है?

एंडोमेट्रियोसिस (Endometriosis) कहाँ पाया जाता है?

Post by Baby Joy 0 Comments

एंडोमेट्रियोसिस  ( Endometriosis ) एक ऐसी स्थिति है जो श्रोणि के आस पास वाली जगहों में पाया जाता है, जिसमें अंडाशय, फैलोपियन ट्यूब और गर्भाशय के आसपास के ऊतक ( टिश्यू/ Tissue ) में बढ़ने लगती है।। यह अक्सर अंडाशय (ovaries), फेलोपियन ट्यूब्स (Fallopian Tubes) और पेल्विक एरिया ( Pelvic Area ) की लाइनिंग में पाया जाता है। कई बार यह गर्भाशय की बाहरी सतह, ब्लैडर, आंतों और रेक्टम में भी हो सकता है, जिससे पेट में दर्द, भारी पीरियड्स और गर्भधारण में परेशानी हो सकती है। 

जब यह ऊतक गलत जगहों पर बढ़ने लगता है, तो यह दर्दनाक लक्षण पैदा कर सकता है जो न केवल आपके मासिक धर्म चक्र को बल्कि उसके साथ दैनिक जीवन को भी प्रभावित कर सकता है। एंडोमेट्रियोसिस से पीड़ित कुछ महिलाओं  को निशान और फैलोपियन ट्यूब में रुकावट की वजह से  गर्भधारण करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।  

अगर आपको एंडोमेट्रियोसिस (Endometriosis) की वजह से प्रेग्नेंसी में परेशानी हो रही है, तो आपको सही इलाज के साथ-साथ डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।ऐसे समय में अच्छे IVF केंद्र  ( Best IVF centre in Gurgaon ) जैसे अनुभवी और भरोसेमंद केंद्र से इलाज कराना एक समझदारी भरा कदम होता है।

एंडोमेट्रियोसिस ( Endometriosis ) के सामान्य स्थान:

एंडोमेट्रियोसिस ( Endometriosis ) आमतौर पर शरीर के उन हिस्सों में पाया जाता है जो प्रजनन प्रणाली ( Reproductive System ) से जुड़े होते हैं। इसके मुख्य स्थान हैं:

1.  अंडाशय (Ovaries) – सबसे आम स्थान, जहां पर एंडोमेट्रियोसिस सिस्ट  ( Endometriosis Cyst) बन सकती है।

2. फेलोपियन ट्यूब्स   – ब्लॉकेज और सूजन का कारण बन सकती हैं।

3.  पेल्विक लाइनिंग (Pelvic Lining) – पेट के नि चले हिस्से में दर्द का कारण बनती है।

4. गर्भाशय की बाहरी सतह (Outer surface of the uterus) – इससे श्रोणि क्षेत्र (pelvic area) में लगातार दर्द हो सकता है।

5.  मूत्राशय और आंत (Bladder and Bowel) – पेशाब और पाचन में परेशानी हो सकती है।

6. यूटेरोसेक्रल लिगामेंट्स: यूटेरोसेक्रल लिगामेंट्स को  रेक्टौटेरिन लिगामेंट्स भी कहा जाता है, यह गर्भाशय को सहारा देने वाले ज़रूरी बैंड हैं। ये गर्भाशय ग्रीवा (गर्भाशय का निचला हिस्सा) से पीछे की ओर त्रिकास्थि (रीढ़ की हड्डी का निचला हिस्सा) तक होते हैं। ये लिगामेंट्स श्रोणि शरीर के अंगों को सहारा देने वाले लिगामेंट्स और मांसपेशियों की प्रणाली का हिस्सा हैं. 

IVF केंद्र  (IVF Centre ) में, एंडोमेट्रियोसिस  ( Endometriosis ) के मामलों में कुछ विशेष बातों का ध्यान रखा जाता है:  

1. पूरी जांच (Detailed Diagnosis):

सबसे पहले डॉक्टर अल्ट्रासाउंड, हार्मोन टेस्ट और कभी-कभी लैप्रोस्कोपी जैसी जांचें करते हैं, ताकि एंडोमेट्रियोसिस ( Endometriosis )  की गंभीरता और चरण का पता चल सके।

2. व्यक्तिगत इलाज योजना (Customized Treatment Plan):

आपकी हालत के अनुसार डॉक्टर हार्मोन दवाएं या सर्जरी की सलाह दे सकते हैं, ताकि एंडोमेट्रियोसिस की गांठों को हटाया जा सके। हल्के से बिच के  मामलों में सीधे IVF शुरू किया जा सकता है।

3. अंडाणु बनने की प्रक्रिया (Ovarian Stimulation):

एंडोमेट्रियोसिस अंडों की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है, इसलिए ज्यादा और अच्छे अंडे बनने के लिए हार्मोनल दवाएं दी जाती हैं।

4. अंडाणु निकालना और निषेचन (Egg Retrieval and Fertilization):

पके हुए अंडाणुओं को निकाला जाता है और उन्हें लैब में पति या डोनर के स्पर्म से फर्टिलाइज़ किया जाता है।

5. एंब्रियो ट्रांसफर (Embryo Transfer):

सबसे अच्छे एंब्रियो को गर्भाशय में रखा जाता है, जिससे खराब फेलोपियन ट्यूब्स या सूजन वाले हिस्से को बायपास किया जा सके।

6. नजदीकी निगरानी (Close Monitoring):

एंब्रियो ट्रांसफर के बाद हार्मोन सपोर्ट और रेगुलर चेकअप जरूरी होता है, ताकि भ्रूण (embryo) अच्छे से गर्भाशय में लगे और स्वस्थ गर्भधारण ( Healthy Pregnancy )हो सके।

निष्कर्ष (Conclusion):

एंडोमेट्रियोसिस  ( Endometriosis ) से पीड़ि त महिलाओं के लिए IVF केंद्र ( IVF Centre ) एक प्रभावशाली और सुरक्षित इलाज का अवसर प्रदान करवाते  है, खासकर तब, जब प्राकृतिक तरीके से गर्भधारण में दिक्कत हो रही हो। सही समय पर जांच, विशेषज्ञ की सलाह और एक अच्छे IVF केंद्र ( best IVF centre ) का चुनाव सफलता की ओर ले जाता है।

अगर आप गुडगाँव में IVF करवाने की सोच रही हैं, तो इलाज के साथ-साथ गुडगाँव में IVF की लागत ( IVF cost in Gurgaon ) के बारे में भी जानकारी लेना जरूरी है। हर रोगी की समस्या अलग होती है, इसलिए इलाज की लागत रोगी की स्थिति और ज़रूरतों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। हमेशा किसी भरोसेमंद IVF केंद्र ( IVF Centre ) से सलाह लें, ताकि आपको सही इलाज के साथ सही जानकारी भी मिल सके।

FAQ’s 

घर पर एंडोमेट्रियोसिस की पहचान कैसे करें?

एंडोमेट्रियोसिस की पहचान सिर्फ डॉक्टर ही कर सकते हैं, लेकिन कुछ लक्षणों पर ध्यान देकर आप घर पर इसकी संभावना को समझ सकते हैं। नीचे कुछ आम संकेत दिए गए हैं:

  • ज़्यादा मात्रा में पीरियड्स होना 
  • पीठ में या पेट के नीचे लगातार दर्द  
  • सम्भोग करने के दौरान या बाद में दर्द 
  •  गर्भधारण में दिक्कत
  •  पेट फूलना, कब्ज या दस्त आदि होना 

क्या शरीर एंडोमेट्रियोसिस से खुद को ठीक कर सकता है?

नहीं, शरीर अपने आप एंडोमेट्रियोसिस (Endometriosis) को पूरी तरह ठीक नहीं कर सकता। यह एक क्रॉनिक (लंबे समय तक चलने वाली) बीमारी है, जो समय के साथ बढ़ भी सकती है। हालांकि कुछ महिलाएं समय के साथ अराम महसूस करती हैं जैसे गर्भधारण ( pregnancy ) के दौरान या रजोनिवृत्ति ( menopause ) के बाद लेकिन ये स्थायी इलाज नहीं हैं।

एंडोमेट्रियोसिस के लक्षण जैसे तेज़ पेट दर्द, भारी पीरियड्स, या गर्भधारण में दिक्कत बिना इलाज के खुद से खत्म नहीं होते। इलाज के लिए दवाएं, हार्मोन थेरेपी, या सर्जरी की जरूरत हो सकती है। अगर आप गर्भावस्था की योजना कर रही हैं, तो किसी अच्छे IVF केंद्र ( Best IVF centre ) से संपर्क करना फायदेमंद हो सकता है।

एंडोमेट्रियोसिस  ( Endometriosis ) का मुख्य कारण क्या है?

एंडोमेट्रियोसिस  ( Endometriosis ) का ठीक-ठीक कारण अभी तक पूरी तरह से पता नहीं चला है, लेकिन डॉक्टरों और शोधकर्ताओं के अनुसार इसके पीछे कुछ संभावित कारण हो सकते हैं:

  • रिवर्स मेंस्ट्रुएशन (Retrograde Menstruation)
  • जेनेटिक कारण
  • हार्मोनल असंतुलन
  • सर्जरी के दौरान टिशू का फैलना

एंडोमेट्रियोसिस  ( Endometriosis ) के पहले चरण के लक्षण क्या हैं?

एंडोमेट्रियोसिस ( Endometriosis ) का  पहले चरण, हल्का श्रोणि दर्द, खासकर मासिक धर्म के दौरान, और संभोग के दौरान दर्द या असुविधा जैसे लक्षण हो सकते हैं

क्या शरीर एंडोमेट्रियोसिस  ( Endometriosis ) से खुद को ठीक कर सकता है?

शरीर अपने आप को एंडोमेट्रियोसिस  ( Endometriosis ) से खुद को पूरी तरह ठीक नहीं कर सकता। यह एक लंबी चलने वाली बीमारी है जो समय के साथ बढ़ती रहती है। इसके  इलाज के लिए दवाएं, हार्मोन थेरेपी या सर्जरी की जरूरत होती है इसीलिए अपने बेहतर इलाज के लिए किसी अच्छे IVF केंद्र ( IVF  centr e ) से संपर्क ज़रूरी है।

Leave a Reply