क्या शेविंग आईवीएफ की प्रक्रिया और सफलता दर को प्रभावित करती है?
आईवीएफ उपचार ने अनगिनत कपल्स को संतानप्राप्ती का सुख प्रदान किया है, और अभी भी सतत रूप बांझ कपल्स के लिए उम्मीद बनी हुई है। हालांकि, समय के साथ आईवीएफ उपचार को लेकर कई तरह के सवाल उठते रहते हैं। जैसे – क्या शेविंग आईवीएफ की प्रक्रिया और सफलता दर को प्रभावित करती है? चलिए आपको बताते हैं कि आईवीएफ उपचार की सफलता शेविंग के अलावा भी कई कारकों पर निर्भर करती है। अगर आप निसंतानता की समस्या से जुझ रहे हैं तो दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ आईवीएफ केंद्र (Best IVF Centre in Delhi) में इलाज करवा सकते हैं।
आईवीएफ प्रक्रिया काफी जटिल प्रक्रिया है, और इसे चरण-दर-चरण पूरा किया जाता है। लेकिन समझने की बात यह है कि आईवीएफ को लेकर लोगों में कई विचित्र सवाल होते हैं, और कई बार सवाल प्रासंगिक होते हैं। चलिए जानते हैं क्या शेविंग आईवीएफ की प्रक्रिया और सफलता दर को प्रभावित करती है?
आईवीएफ और पूर्व-प्रक्रियात्मक तैयारियों को समझना(Understanding IVF and Pre-Procedural Preparations)
जब एक कपल आईवीएफ उपचार के लिए जाता है तो डॉक्टर उनकी पूरी तरह से जांच करते हैं, और उस जांच की रिपोर्ट में निकली कमी के अनुसार डॉक्टर कपल को सलाह भी देते हैं। आईवीएफ उपचार के लिए सबसे अहम होता है कि एक कपल के तौर पर आप मानसिक और शारीरीक रूप से इसके लिए तैयार हो। आईवीएफ यात्रा एक कपल के लिए भावनात्मक रूप से परीक्षा होती है, उपचार के परिणाम आपको मानसिक रूप से चैलेंज करते हैं। ऐसे में उपचार की सफलता के लिए अहम हो जाता है कि आप मानसिक रूप से मजबूत रहें, उपचार की सफलता प्रक्रिया के साथ-साथ आप पर भी निर्भर करता है।
आईवीएफ उपचार के दौरान एक मरीज के तौर पर आपको अनुशासित रहने की जरूरत होती है, पौष्टीक आहार का सेवन करने से लेकर आराम करने तक आपको हरेक बातों का ध्यान रखना होता है। ऊपर भी हमने आपको बताया है कि उपचार में सफलता प्रक्रिया से ज्यादा आप पर निर्भर करता है, और इसके लिए आपको अनुशासित जीवन का अनुसरण करना होगा। बेस्ट आईवीएफ सेंटर(Best IVF Centre) में मौजूद डॉक्टर भी आपको अनुशासित जीवन की ही सलाह प्रदान करेंगे।
क्या शेविंग से आईवीएफ प्रक्रियाएं प्रभावित होती हैं?(Does Shaving Impact IVF Procedures?)
सही मायनो में कहा जाए तो शेविंग आपका व्यक्तिगत मामला है, और इसका उपचार प्रक्रिया पर ज्यादा प्रभाव नहीं होता है। हालांकि, शेविंग को लेकर अलग-अलग तथ्य मौजूद हैं, जैसे में अंडा पुनर्प्राप्ति से तुरंत पहले शेविंग समस्यात्मक हो सकती है। यह समझने के लिए कि शेविंग एक चिंता का विषय क्यों हो सकती है, आइए आईवीएफ प्रक्रियाओं के दौरान इसकी संभावित भूमिका को देखें:
संक्रमण की रोकथाम और बाल हटाना(Infection Prevention and Hair Removal)
किसी तरह की उपचार के लिए सबसे अहम होता है कि उसे संक्रमण से बचाया जाए। आईवीएफ उपचार को लेकर लोगों में एक संशय यह भी होता है कि कहीं वो संक्रमण का शिकार न हो जाए। इसके अलावा किसी उपचार प्रक्रिया के लिए अहम होता है स्वच्छता, और शेविंग करना कहीं-न-कहीं स्वच्छता को भी बताता है। आईवीएफ उपचार की प्रक्रिया में सुई का इस्तेमाल व्यापक तौर पर होता है, और इंजेक्शन के इस्तेमाल का मतलब है कि संक्रमण का डर होना। हालांकि, शेविंग को लेकर कोई तय नहीं है कि यह उपचार की सफलता को प्रभावित करता है। शेविंग और उपचार प्रक्रिया को लेकर अलग-अलग अस्पताल में अलग-अलग धारणा है, कुछ आपको शेविंग की सलाह देते हैं, और कुछ शेविंग न करने की सलाह देते हैं।
अगर आप संतानप्राप्ती के लिए आईवीएफ उपचार कराना चाहते हैं, तो दिल्ली में आईवीएफ लागत (IVF Cost in Delhi) आपके लिए किफायती होगा।
शेविंग और त्वचा की संवेदनशीलता(Shaving and Skin Sensitivity)
इस बात में कोई शक नहीं है कि हमारी त्वचा काफी संवेदनशील होती है, और किसी भी तररह का चोट या खरोंच के बाद हमारी त्वचा पर आपको निशान वगैरह दिखने लगता है। शेविंग और उपचार प्रक्रिया के संबंध को लेकर यह माना जाता है कि अगर आप अंडा पुनर्प्राप्ति से पहले शेविंग करते हैं तो कटने और छिलने का डर रहता है। और अगर ऐसा होता है तो संक्रमण जैसे समस्याओं की संभावना बढ़ जाती है। आमतौर पर, आईवीएफ उपचार को संक्रमण जैसी समस्या को ध्यान में रखकर किया जाता है, और अगर आप शेविंग करना ही चाहते हैं तो उपचार प्रक्रिया से कम से कम 2 दिन पहले कर सकते हैं।
अल्ट्रासाउंड और मॉनिटरिंग(Ultrasounds and Monitoring)
आईवीएफ उपचार के दौरान हरेक प्रक्रिया का आकलन अल्ट्रासाउंड के द्वारा किया जाता है। फॉलिकल्स के विकास से लेकर परिपक्व अंडो के बारे में जानने तक हरेक चीज अल्ट्रासाउंड के मदद से पता चलता है। उपचार के दौरान फॉलिकल्स का सही विकास, परिपक्व अं डो का ओव्युलेशन और भ्रूण स्थानांतरण तक हरेक बातों को मॉनिटर करना पड़ता है, और इन सभी के बारे में आपको अल्ट्रासाउंड के मदद से पता चलता है। आईवीएफ उपचार के दौरान फॉलिकल्स के विकास और ओव्युलेशन जैसी चीजों को जानने के लिए ट्रांसवेजिनल अल्ट्रासाउंड से गुजरना पड़ता है। कुछ महिलाएं इन परीक्षाओं से पहले जघन बाल हटाने में अधिक सहज महसूस कर सकती हैं, क्योंकि इससे उन्हें साफ-सुथरा या कम आत्म-जागरूक महसूस करने में मदद मिल सकती है।
निष्कर्ष(Conclusion)
शेविंग आईवीएफ की प्रक्रिया और सफलता दर को प्रभावित करती है या नहीं, ऐसा कुछ तय प्रमाण नहीं है। और आईवीएफ प्रक्रिया से पहले शेविंग आपका व्यक्तिगत मामला है, लेकिन जब तक आपके डॉक्टर या अस्पताल इस बात के लिए आप से आग्रह नहीं करता है। शेविंग करना आपके ऊपर है, और किसी भी उपचार के लिए स्वच्छता को सर्वौच्चय प्राथमिकता दी जाती है। लेकिन आपको समझना होगा कि आईवीएफ उपचार के दौरान शेविंग आपको प्रक्रिया के दिन से कम से कम दो दिन पहले करना चाहिए। क्योंकि शेविंग से कटने और छिलने का डर रहता है, जो संक्रमण का एक कारण बन सकता है। अगर आप निसंतानता की समस्या से जुझ रहे हैं तो दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ आईवीएफ केंद्र (Best IVF Centre in Delhi) में इलाज करवा सकते हैं।
पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्र.1. क्या अंडा प्राप्त करने से पहले मुझे अपने बाल धोने होंगे?
उत्तर – अंडा पुनर्प्राप्ति वाले दिन आप सुबह में स्नान कर सकती हैं, और अगर आप बाल दोना चाहती हैं तो कर सकती हैं, लेकिन जब आप अंडा पुनर्प्राप्ति प्रक्रिया के लिए अस्पताल पहुंचे तो बाल सुखे होने चाहिए।
प्र.2. क्या मुझे अंडा प्राप्त करने से पहले शेव कर लेनी चाहिए?
उत्तर- अंडा पुनर्प्राप्ति से पहले आप शेव करना चाहती हैं तो प्रक्रिया से कम से कम 2 दिन पहले आपको शेव करना होगा। प्रक्रिया से तुरंत पहले करने से त्वचा को नुकसान पहुंचने, छोटे-छोटे कट या फिर सूक्ष्म घाव का डर रहता है, जिससे बैक्टीरियल संक्रमण या जलन का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा शेविंग का आईवीएफ प्रक्रियाओं और सफलता पर कोई असर नहीं होता है।
प्र.3. अंडा पुनर्प्राप्ति के बाद मुझे कितने दिनों तक आराम करना चाहिए?
उत्तर- अंडा पुनर्प्राप्ति के बाद आपको अपने ओवेरि सुरक्षित रखना है, और हल्का व्यायाम करना है। और ऐसा आपको आने वाले 2 सप्ताह तक करना है, इसके साथ ही आपको संभोग करने से भी बचना है।
प्र.4. अंडा पुनर्प्राप्ति कितनी डरावनी है?
उत्तर – आपको बता दें कि अंडा पुनर्प्राप्ति दरअसल 30 मिनट से भी कम समय में पूरा हो जाता है। पहले मरीज को बेहोश किया जाता है, और फिर अंडा को प्राप्त कर लिया जाता है। क्योंकि इस प्रक्रिया में सुई का इस्तेमाल होता है तो आपको हल्का दर्द महसूस हो सकता है।
प्र.5. क्या अंडा निकालने के बाद आपको टांके आते हैं?
उत्तर – नहीं, अंडा पुनर्प्राप्ति के बाद किसी तरह का टांका नहीं लगाया जाता है, क्योंकि इस प्रक्रिया किसी भी सर्जरी नहीं कि जाती है। इस प्रक्रिया में सुई का इस्तेमाल करके अंडो को प्राप्त किया जाता है, ठीक जैसे बल्ड टेस्ट के लिए ब्लड को निकाला जाता है।