अनियमित पीरियड्स या ओवुलेशन की समस्या वाली महिलाओं के लिए IVF

Post by Baby Joy 0 Comments

महिलाओं में अनियमित पीरियड्स (Irregular Periods) या ओवुलेशन की समस्या (Ovulation Problems) गर्भधारण में सबसे बड़ी  कठियानियों में से एक है। जब अंडाणु (Egg) समय पर रिलीज़ नहीं होता या ओवुलेशन बिल्कुल नहीं होता, तो प्रेग्नेंसी स्वाभाविक रूप से संभव नहीं हो पाती। ऐसे मामलों में IVF (In Vitro Fertilization) एक आधुनिक और प्रभावी समाधान है। इस प्रक्रिया में अंडाणु और शुक्राणु को लैब में मिलाकर एम्ब्रियो बनाया जाता है और फिर उसे महिला के गर्भाशय में ट्रांसफर किया जाता है। इस तरह, ओवुलेशन या हार्मोनल असंतुलन की समस्या होने पर भी गर्भधारण की संभावना बढ़ जाती है। आज कई अनुभवी गुडगाँव के IVF केंद्र (  IVF Centre in Gurgaon ) इस तकनीक की मदद से अनगिनत महिलाओं को माँ बनने का सुख प्रदान कर रहे हैं।

IVF कैसे मदद करता है?

अनियमित पीरियड्स या ओवुलेशन की समस्या वाली महिलाओं के लिए IVF एक वैज्ञानिक और नियंत्रित प्रक्रिया है जो गर्भधारण की संभावना को कई गुना बढ़ा देती है। नीचे IVF के हर स्टेप को विस्तार से समझाया गया है

  1. ओवुलेशन इंडक्शन (Ovulation Induction)
  • डॉक्टर विशेष दवाइयाँ या इंजेक्शन देते हैं, जो अंडाशय (Ovary) को एक से अधिक अंडाणु (Eggs) विकसित करने के लिए उत्तेजित करते हैं।
  • इस दौरान हार्मोन स्तर को नियंत्रित किया जाता है ताकि अंडाणु समान रूप से विकसित हों।अगर आपके मन में इससे जुड़े कोई भी सवाल है तो अपने नज़दीकी गुडगाँव के अच्छे  IVF केंद्र ( Best IVF Centre in Gurgaon ) से संपर्क करें 
  • नियमित अल्ट्रासाउंड स्कैन और ब्लड टेस्ट के ज़रिए यह देखा जाता है कि अंडाणु कब परिपक्व (Mature) हो रहे हैं।
  •  इससे उन महिलाओं को भी मदद मिलती है जिनका ओवुलेशन अनियमित या बिल्कुल नहीं होता।
  1. एक से अधिक एग्स प्राप्त करना (Egg Retrieval)
  • जब अंडाणु परिपक्व हो जाते हैं, तब उन्हें अंडाशय से निकाला जाता है।
  • यह प्रक्रिया हल्के एनेस्थीसिया (Sedation) के तहत की जाती है ताकि मरीज को कोई दर्द महसूस न हो।
  • डॉक्टर एक पतली सुई की मदद से अल्ट्रासाउंड गाइडेंस के तहत अंडाणु निकालते हैं।
  • निकाले गए अंडाणु तुरंत लैब में भेज दिए जाते हैं, जहाँ उनका आगे उपयोग किया जाता है।
  1. फर्टिलाइजेशन इन लैब (Fertilization in Lab)
  • गुडगाँव के सबसे अच्छे IVF केंद्र ( Top IVF Centre in Gurgaon ) के लैब में मिले अंडाणुओं को चुने हुए स्वस्थ शुक्राणुओं (Sperm) के साथ मिलाया जाता है।
  • कुछ मामलों में, ICSI (Intracytoplasmic Sperm Injection) तकनीक का उपयोग किया जाता है, जिसमें एक-एक शुक्राणु को सीधे अंडाणु के अंदर इंजेक्ट किया जाता है।
  • 3–5 दिनों में अंडाणु और शुक्राणु मिलकर एम्ब्रियो (Embryo) में बदल जाते हैं।
  1. एम्ब्रियो ट्रांसफर (Embryo Transfer)
  • लैब में विकसित हुए स्वस्थ एम्ब्रियो को चुना जाता है और महिला के गर्भाशय (Uterus) में सावधानी के साथ ट्रांसफर किया जाता है।
  • यह एक बहुत ही सरल और बिना दर्द वाली प्रक्रिया है जो गुडगाँव के IVF केंद्र ( IVF Centre in Gurgaon ) द्वारा की जाती है, जिसमें किसी सर्जरी की आवश्यकता नहीं होती।
  • ट्रांसफर के बाद महिला को कुछ दिन आराम और हार्मोन सपोर्ट की दवाएँ दी जाती हैं ताकि एम्ब्रियो गर्भाशय की लाइनिंग में इम्प्लांट हो सके।

आप ये भी पढ़ सकते है- IVF की सफलता बढ़ाने के लिए 2026 में जरूरी हेल्दी रूटीन

FAQ’s 

  1. क्या अनियमित पीरियड्स में IVF सफल हो सकता है?

 हाँ, IVF में प्राकृतिक ओवुलेशन पर निर्भरता नहीं होती, इसलिए यह अनियमित पीरियड्स वाली महिलाओं के लिए भी कारगर है।

  1. IVF प्रक्रिया कितने समय में पूरी होती है?

 पूरी प्रक्रिया लगभग 4–6 हफ्ते में पूरी हो जाती है, जिसमें ओवुलेशन इंडक्शन, एग रिट्रीवल, फर्टिलाइजेशन और एम्ब्रियो ट्रांसफर शामिल हैं।

  1. क्या IVF दर्दनाक प्रक्रिया है?

 ज़्यादातर स्टेप्स हल्के एनेस्थीसिया या बिना दर्द के किए जाते हैं। केवल अंडाणु निकालने की प्रक्रिया में हल्का असुविधा महसूस हो सकता है।और अगर आपके मन में कोई प्रशन है  तो गुडगाँव के अच्छे IVF केंद्र ( Best IVF Centre in Gurgaon ) से जानकारी ज़रूर लें। 

  1. कितने एम्ब्रियो ट्रांसफर करने चाहिए?

 डॉक्टर आम तौर पर महिला की उम्र, अंडाणु और एम्ब्रियो क्वालिटी के आधार पर सलाह देते हैं। आमतौर पर 1–2 एम्ब्रियो ट्रांसफर किए जाते हैं।

  1. IVF की लागत कितनी होती है?

 IVF की लागत क्लिनिक और महिला की मेडिकल स्थिति के अनुसार बदल सकती है।

Baby Joy
Writer has 15 years of experience in Pharmaceuticals and Health care industries, with expertise in Patient counselling and Digital Media Strategy. She is HOD of Patient counselling Dept. at Baby Joy Fertility and IVF Center.
| Website

Leave a Reply